Climate Replace: इन राज्यों में 27 फरवरी तक बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट, गुलमर्ग में हिमस्खलन के बाद स्थिति सामान्य

Climate Replace दक्षिण भारत के मौसम की बात करें तो IMD ने 23 और 24 फरवरी को केरल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की भविष्यवाणी की है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 24 Feb 2024 07:45 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 24 Feb 2024 07:45 AM (IST)

Weather Update: इन राज्यों में 27 फरवरी तक बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट, गुलमर्ग में हिमस्खलन के बाद स्थिति सामान्य
पूर्वी मध्य प्रदेश में जबलपुर, शहडोल, सागर और रीवा संभाग के जिलों में अधिक वर्षा हो सकती है।

HighLights

  1. पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते कई दिनों से उत्तर भारतीय राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव महसूस किया गया है।
  2. 24 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। साथ ही छत्तीसगढ़ में भी एक चक्र परिसंचरण बना हुआ है।
  3. मिजोरम से कर्नाटक और तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के कई हिस्सों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड जैसे कई राज्यों में बारिश की भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के कई हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है। इधर जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में भारी हिमस्खलन के बाद सामान्य स्थिति बहाल की जा रही है। सड़कों पर जमी बर्फ को मशीनों के जरिए हटाया जा रहा है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड जैसे कई राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। वहीं 26 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते कई दिनों से उत्तर भारतीय राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव महसूस किया गया है। 24 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। साथ ही छत्तीसगढ़ में भी एक चक्र परिसंचरण बना हुआ है। मिजोरम से कर्नाटक और तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है। इस कारण वातावरण में नमी बढ़ी है। ऐसे में यह भी संभावना है कि पूर्वी मध्य प्रदेश में जबलपुर, शहडोल, सागर और रीवा संभाग के जिलों में अधिक वर्षा हो सकती है। दक्षिण भारत के मौसम की बात करें तो IMD ने 23 और 24 फरवरी को केरल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की भविष्यवाणी की है।

जानें कैसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 8 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 157 की रीडिंग के साथ “मध्यम” श्रेणी में दर्ज किया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्