संस्कृति धरोहरों को संजोकर रखना जरूरी : रामशरण

पुरातात्विक स्थल हमें पौराणिक काल की याद दिलाती है इससे हमें सीखने को मिलता है। ऐतिहासिक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवरानी, जेठानी मंदिर हमारी सांस्कृतिक धरोहर है,इसे संजोकर रखना जरूरी है। उक्त बातें विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवरानी, जेठानी मंदिर में आयोजित ताला महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर नगर निगम बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव ने कही।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Sat, 24 Feb 2024 12:55 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 24 Feb 2024 12:55 AM (IST)

संस्कृति धरोहरों को संजोकर रखना जरूरी : रामशरण

HighLights

  1. ताला महोत्सव में लोक कला मंच की प्रस्तुति
  2. नगर निगम के महापौर ताला महोत्सव में हुए शामिल
  3. तीन दिवसीय ताला महोत्सव शुरू

दगौरी(नईदुनिया न्यूज)। पुरातात्विक स्थल हमें पौराणिक काल की याद दिलाती है इससे हमें सीखने को मिलता है। ऐतिहासिक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवरानी, जेठानी मंदिर हमारी सांस्कृतिक धरोहर है,इसे संजोकर रखना जरूरी है। उक्त बातें विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवरानी, जेठानी मंदिर में आयोजित ताला महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर नगर निगम बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव ने कही।

उन्होंने महोत्सव की सराहना करते हुए कहा वे यहां आकर गौरव का अनुभव करते हैं। उनके संबोधन से पूर्व भगवान रुद्र देव की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलन के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला,पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक प्रमोद नायक,जिला पंचायत सभापति संदीप योगेश यादव ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजन को सराहा। उन्होंने आमजनों से बड़ी संख्या में महोत्सव पर उपस्थित होकर भाग लेने की बात कही। मंच में अतिथियों का स्वागत श्रीसिद्ध नाथ आश्रम सेवा समिति के संरक्षक कृष्णचंद्र महापात्र, मंदिर समिति के अध्यक्ष बजरंग गोस्वामी, रेवाराम साहू, उतरा निर्मलकर, बंसी साहू, फागूराम निषाद, लालू निषाद, रामनाथ कतलम, शिवराम निषाद, अमेरीकांपा के सरपंच रोहित ध्रुव, पौंसरी के सरपंच प्रतिनिधि रवि घृतलहरे समिति के सदस्यों द्वारा श्रीफल, स्मृति चिन्ह शाल देकर सम्मान किया गया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक कला मंच कवर्धा के कार्तिक साहू की प्रस्तुति के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। अतिथियों ने छत्तीसगढ़ी गीतों का आनंद लिया। मंच संचालन का प्रकाश बिंदल ,आभार कृष्णचंद्र महापात्र तूफान ने किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत बोदरी के अध्यक्ष परदेशी ध्रुवंशी, नगर पंचायत बिल्हा के प्रतिनिधि धनवाराम कोसले,बृजेश शर्मा,अशोक जोतवानी, दशरथ सन्नाट, भूषण यादव, आशुतोष पांडेय, बाली प्रसाद जोगी, मनहरण ध्रुव, मुन्ना कौशिक, राजा साहू, रेवा राम साहू, धनेश्वरी निषाद, रामनाथ ध्रुव, ब्रम्हा नंद निषाद सरपंच चुनचुनिया, नंदराम यादव, दुर्गा गोस्वामी, रजवा जायसवाल, सुरेश कोसले सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।