Celebs seen on the units of ‘Jhalak Dikhhla Jaa’ | ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर सेलेब्स दिखे: मलाइका, गुरु रंधावा, सई समेत अन्य सेलेब्स स्पॉट हुए; आदित्य-अनन्या भी मुंबई एयरपोर्ट पर एक-साथ दिखे
6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

आज मुंबई के ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर सेलिब्रिटीज नजर आए। मलाइका अरोड़ा ब्लैक फिटेड गाउन में दिखीं। बालों का बन बनाए मलाइका बेहद ग्लैमरस नजर आ रही थीं। गुरु रंधावा और सई मांजरेकर भी डांस रियलिटी शो के सेट पर स्पॉट हुए। जहां सई रेड गाउन में दिखीं, वहीं गुरु कैजुअल लुक में दिखे। गुरु रंधावा ने इस साल ‘कुछ खट्टा हो जाए’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। ये फिल्म 16 फरवरी को रिलीज हुई थी।
‘झलक दिखला जा’ शो के कंटेस्टेंट्स भी नजर आए। टीवी एक्टर शोएब इब्राहम और मनीषा रानी अपने डांस आउटफिट में दिखे। इस डांस रियलिटी शो को गौहर खान और ऋत्विक धनजानी होस्ट कर रहे हैं। दोनों होस्ट भी रेडी होकर पैपराजी को पोज देते स्पॉट हुए।
आज मुंबई एयरपोर्ट पर आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे के साथ दिखे। बता दें, दोनों के लिंकअप की खबरें काफी समय से सुर्खियों में हैं। वहीं शाहिद कपूर भी कैजुअल लुक में स्पॉट किए गए। एक्टर टाइगर श्रॉफ और कार्तिक आर्यन भी एयरपोर्ट जाते नजर आए। कार्तिक आर्यन ने फैंस के साथ फोटोज भी क्लिक कराईं।
फोटोज देखें..

मलाइका इन दिनों ‘झलक दिखला जा’ में बतौर जज नजर आ रही हैं।

गौहर खान इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ को होस्ट कर रही हैं।

शोएब इब्राहम शो के कॉस्ट्यूम में नजर आए।

सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही ‘योद्धा’ में नजर आएंगे।

कार्तिक आर्यन जल्द ही ‘चंदू चैंपियन’ में दिखेंगे।

टाइगर श्रॉफ भी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए।

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे एक-साथ दिखे।

शाहिद कपूर हाल ही में ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे।

