Climate Replace Right this moment: इस भ्रम में मत रहना कि ठंड चली गई, पहाड़ों पर अभी भी हो रही बर्फबारी

Climate Replace Right this moment उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना बना रहेगा। तेज गर्मी भी महसूस नहीं होगी।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Thu, 22 Feb 2024 08:44 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 22 Feb 2024 08:44 AM (IST)

Weather Update Today: इस भ्रम में मत रहना कि ठंड चली गई, पहाड़ों पर अभी भी हो रही बर्फबारी
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 24 से 26 फरवरी तक हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की गतिविधियां देखी जा सकती हैं।

HighLights

  1. पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के आस-पास के क्षेत्रों में 23 फरवरी तक तेज गरज के साथ बारिश की संभावना है।
  2. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 24 से 26 फरवरी तक हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की गतिविधियां देखी जा सकती हैं।
  3. उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी की कारण आने वाले कुछ दिनों में फिर ठंड बढ़ सकती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के मैदानी राज्यों में बीते कुछ दिनों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और गर्मी महसूस की जाने लगी है। ऐसे में यह आप ये सोच रहे हैं कि सर्दी का मौसम अब विदा ले चुका है तो आप गलत सोच रहे हैं। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव आया है। मौसम विभाग के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी की कारण आने वाले कुछ दिनों में फिर ठंड बढ़ सकती है।

23 फरवरी से बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के आस-पास के क्षेत्रों में 23 फरवरी तक तेज गरज के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 24 से 26 फरवरी तक हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की गतिविधियां देखी जा सकती हैं।

naidunia_image

राजधानी दिल्ली में आज का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना कम है, लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना बना रहेगा। तेज गर्मी भी महसूस नहीं होगी।

पहाड़ों पर बर्फबारी जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेगी। उप-हिमालयी में बर्फबारी की संभावना है। इस कारण मैदानी राज्यों में तेजी से तापमान गिर सकता है। बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 22 फरवरी को बारिश या हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में महत्वपूर्ण बदलाव और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना नहीं है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्