Neil Model: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव, अनकैप्ट खिलाड़ी को बना दिया टेस्ट कप्तान

SA Squad For NZ Take a look at Tour: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए स्क्वॉड का एलान किया है। इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम नील ब्रांड है। उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है।

Publish Date: Solar, 31 Dec 2023 11:58 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Dec 2023 11:58 AM (IST)

Neil Brand: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव, अनकैप्ट खिलाड़ी को बना दिया टेस्ट कप्तान
दक्षिण अफ्रीका ने नील ब्रांड को बनाया टेस्ट कप्तान।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। SA Squad For NZ Take a look at Tour: टीम इंडिया को पारी और 32 रन से हारने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए स्क्वॉड का एलान किया है। इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम नील ब्रांड है। उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है। उन्होंने इंटरनेशनल मैच में डेब्यू नहीं किया है। नील ब्रांड का नाम इतिहास में दर्ज होगा। जिन्हें अपने करियर की शुरुआत बतौर कप्तानी से की।

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज शेड्यूल

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट 4 फरवरी और दूसरा मैच 13 फरवरी को खेला जाएगा। नील ब्रांड ने अब तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। उनके पास 51 प्रथम श्रेणी मैच का अनुभव है। उन्होंने 39.27 की औसत से 2906 रन बनाए हैं। नील ने 6 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं। उनके नाम 72 विकेट हैं। नील ब्रांड बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाजी करते हैं। वह 18 प्रथम श्रेणी मैचों में कप्तानी संभाल चुके हैं।

अनुभव के मामले में डेन पीटरसन, डुआन ओलिवियर और खाया जोंड़ो की टीम में वापसी हुई है। तीनों की लंबे समय बाद वापसी हुई है। दक्षिण अफ्रीका के कोच शुकरी कॉनराड युवा खिलाड़ियों का सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि मैं उन खिलाड़ियों को बधाई देता हूं जो पहली बार टीम से साथ टूर पर जा रहे हैं। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान की बात है। उन्हें इस पल का आनंद लेना चाहिए।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम

नील ब्रांड (कप्तान), डेविड बेडिंघम, रुआन डी स्वार्ड्ट, क्लाइड फोर्टुइन, जुबैर हमजा, त्शेपो मोरेकी, मिहलाली मपोंगवाना, डुआन ओलिवियर, डेन पीटरसन, कीगन पीटरसन, डेन पिड्ट, रेनार्ड वैन टोन्डर, शॉन वॉन बर्ग और खाया जोंड़ो।