Farmers Protest: किसानों ने लाल मिर्च डालकर जलाई पराली, लाठी-डंडों से पुलिसकर्मियों पर हमला, 12 जवान घायल
Farmers Protest: हरियाणा पुलिस ने कहा कि दाता सिंह-खनौरी सीमा पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों को चारों तरफ से घेर लिया और उसमें मिर्च पाउडर डालकर पराली जलाई गई।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 21 Feb 2024 08:13 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 21 Feb 2024 08:13 PM (IST)

एएनआई, नई दिल्ली। Farmers Protest: किसानों की सरकार के साथ चौथे दौर की वार्ता असफल रही। जिसके बाद भारी तादाद में किसान दिल्ली में दाखिल होने की कोशिश कर रहे है। हरियाणा पुलिस आंसू गैस के साथ उन्हें रोकने में लगी है। इस बीच किसानों ने एक नया तरीखा अपना लिया है।
खनौरी बॉर्डर के पास पराली के ढेर लगाए गए। किसान पराली में मिर्च पाउडर डालकर जला रहे हैं। ऐसे में ये धुंआ पुलिसकर्मियों के लिए जी का जंजाल बन गया है। जहां एक तरह पुलिस आंसू गैस के गोले दाग रही है। वहीं, किसान पराली जला रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने घेरकर हमला किया
हरियाणा पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि दाता सिंह-खनौरी सीमा पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों को चारों तरफ से घेर लिया। मिर्च पाउडर डालकर पराली जलाई। साथ में लाठी-डंडों से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और पथराव किया। इस दौरान 12 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
#WATCH | Shambhu border: Farmer chief Sarwan Singh Pandher says, “…We could have discussions over the incident that occurred in Khanauri. There shall be a two-day keep on our march in direction of Delhi. We are going to make clear the whole scenario later as to what our additional motion will… pic.twitter.com/Wb3XnftBtH
— ANI (@ANI) February 21, 2024
किसानों ने दो दिन के लिए रोका कूच
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हम खनौरी में हुई घटना पर चर्चा करेंगे। दिल्ली की ओर से मार्च को दो दिन के लिए रोक दिया है। उन्होंने कहा, ‘हम बाद में पूरी स्थिति स्पष्ट करेंगे कि आगे का आंदोलन क्या होगा।’ किसानों के विरोध प्रदर्शन पर दिल्ली पूर्वी रेंज के एडिशनल सीपी सागर सिंह कल्सो ने कहा कि सभी जोन नोएडा और गाजियाबाद के साथ अपनी सीमाएं साझा करते हैं। इन क्षेत्रों के साथ हमारी खुफिया जानकारी और समन्वय उचित है।
#WATCH | Delhi: On farmers’ protest, Extra CP, Delhi Japanese Vary Sagar SIngh Kalso says, “All three zones within the japanese vary share their borders with Noida and Ghaziabad of UP. Our intelligence and coordination with these zones are correct. Our safety preparations are… pic.twitter.com/AdHUONT2Mh
— ANI (@ANI) February 21, 2024


