Lok Sabha Election 2024: कमलनाथ पर आज तस्वीर हो सकती है साफ, उधर समाजवादी पार्टी में भी बड़ी बगावत की आहट

Lok Sabha Chunav 2024: समाजवादी पार्टी के करीब आधा दर्जन से अधिक विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा, सपा में बड़ी सेंधमारी कर सकती है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 18 Feb 2024 07:49 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 18 Feb 2024 07:49 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024: कमलनाथ पर आज तस्वीर हो सकती है साफ, उधर समाजवादी पार्टी में भी बड़ी बगावत की आहट
कमलनाथ दिल्ली में हैं और कांग्रेस को आज तगड़ा झटका दे सकते हैं।

HighLights

  1. किसी भी दिन हो सकती है लोकसभा चुनावों की घोषणा
  2. चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही लागू हो जाएगी आदर्श आचार संहिता
  3. मजबूत हो रहा एनडीए, इंडी गठबंधन में बात बनती नहीं दिख रही

एजेंसी, नई दिल्ली (Lok Sabha Chunav 2024)। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की घड़ी नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे देश में सियासी हलचल तेज होती जा रही है। एक तरफ भाजपा और एनडीए है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों का इंडी गठबंधन। एनडीए जहां लगातार मजबूत होता जा रहा है, वहीं इंडी गठबंधन की कोई सुध लेते नहीं दिख रहा है। यहां पढ़िए आज की बड़ी सियासी खबरें

मध्य प्रदेश: कांग्रेस को आज झटका दे सकते हैं कमलनाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सबसे पुराने तथा कद्दावर नेताओं में शामिल कमलनाथ (Kamal Nath) अपने बेटे नकुल नाथ के साथ दिल्ली में हैं। चर्चा है कि पिता-पुत्र की आज शाम भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात हो सकती है। दोनों भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

सवाल यही है कि कमलनाथ और नकुल नाथ के भाजपा में शामिल होने की तारीख क्या होगी और मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कितने विधायक टूटेंगे? इसी महीने होने वाले राज्यसभा चुनाव में भाजपा को इसका बड़ा फायदा मिल सकता है?

naidunia_image

कमलनाथ के इस रुख पर कांग्रेस के आला नेतृत्व या गांधी परिवार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसका मतलब यह भी निकाला जा रहा है कि पार्टी को अब कमलनाथ में कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है।

naidunia_image

उत्तर प्रदेश: भाजपा के संपर्क में हैं सपा के आधा दर्जन से अधिक विधायक

अपने नेताओं के टूटकर भाजपा में शामिल होने का खतरा सिर्फ कांग्रेस नहीं, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को भी सता रहा है। ताजा खबर यह है कि समाजवादी पार्टी के करीब आधा दर्जन से अधिक विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा, सपा में बड़ी सेंधमारी कर सकती है।

सपा के विधायक चुनाव में क्रास वोटिग कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। सपा विधायक पल्लवी पटेल पहले ही पिछड़ा, अल्पसंख्यक के बजाय जया बच्चन व आलोक रंजन को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज हैं और वोट न देने की बात कह चुकी हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की