13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रकुल प्रीत और जैकी भगनानी 21 फरवरी को गोवा में शादी करने वाले हैं। ऐसे में आज ये कपल सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचा। सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई के प्रभादेवी एरिया में स्थित है। ये भारत के मशहूर मंदिरों में से एक है। अक्सर यहां फिल्म सेलिब्रिटीज, राजनेताओं को दर्शन करते देखा जाता है।
जहां रकुल प्रीत लाइट पिंक सलवार सूट पहने दिखीं। वहीं जैकी क्रीम कुर्ते और जींस में नजर आए। कपल ने दर्शन करके बाहर पैपराजी को पोज भी दिया।

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए।
2 सालों से रिलेशनशिप में हैं रकुल और जैकी
जैकी भगनानी और रकुल प्रीत पिछले 2 सालों से रिलेशनशिप में हैं। रकुल ने 2022 में अपने बर्थडे पर जैकी के साथ एक रोमांटिक फोटो पोस्ट कर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। उन्होंने जैकी को उस साल का ‘सबसे बड़ा गिफ्ट’ बताया था। अपनी लव स्टोरी के बारे में रकुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो दोनों पड़ोसी थे, लेकिन कभी उनकी बातचीत नहीं हुई थी। फिर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों मिले। इस मुलाकात के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। कुछ समय की दोस्ती के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।
शादी में होगी नो फोन पॉलिसी
कुछ समय पहले हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट ने खुलासा किया था कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपनी शादी को प्राइवेट रखने की तैयारी में हैं। ऐसे में शादी में नो फोन पॉलिसी होगी। शादी की कोई तस्वीर लीक न हो, इसलिए शादी में आए गेस्ट अपने पास फोन नहीं रख पाएंगे।

सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ दिखीं
सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ हक्कसन रेस्टोरेंट में नजर आईं। डीनो मोरिया भी रेस्टोरेंट में स्पॉट किए गए। बता दें, ये रेस्टोरेंट मुंबई के बांद्रा वेस्ट में लोकेटेड है और चाइनीज खाने के लिए पॉपुलर है। इस रेस्टोरेंट में फैशन डिजाइनर कुणाल रावल का इवेंट था जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के सितारों को देखा गया।
फोटोज देखें..

सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ नजर आईं।

डीनो मोरिया कैजुअल लुक में स्पॉट हुए।

अंशुला कपूर बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं। अंशुला फिल्म मेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं।





