Uttar Pradesh Information: सिपाही भर्ती में सनी लियोन के नाम से आवेदन, परीक्षा केंद्र भी आवंटित

Uttar Pradesh Information: सिपाही भर्ती में सनी लियोन के नाम से आवेदन, परीक्षा केंद्र भी आवंटित

उप्र पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा में अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम की चर्चा हो रही है। दरअसल, सिपाही भर्ती परीक्षा में सनी लियोनी के नाम से भी आवेदन किया गया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 09:01 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 17 Feb 2024 09:01 PM (IST)

सनी लियोनी का आवेदन

डिजिटल डेस्क, इंदौर। उप्र पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा में अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम की चर्चा हो रही है। दरअसल, सिपाही भर्ती परीक्षा में सनी लियोनी के नाम से भी आवेदन किया गया है। खास बात यह कि प्रवेश पत्र जारी होने के साथ ही अनुक्रमांक और परीक्षा केंद्र का आवंटन भी हो गया है।

कन्नौज के तिर्वा के सोनेश्री स्मारक बालिका महाविद्यालय में सुबह की पाली में एक सीट खाली रहने पर प्रवेश पत्र की कापी जांची गई तो यह जानकारी सामने आई। प्रवेश पत्र में आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, शैक्षिक योग्यता के अलावा अन्य जानकारी भी दी गई है। अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि यह किसके हैं।

कासगंज से किया गया है आवेदन

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कासगंज जिले से आवेदन किया गया है। वहां की पुलिस को भी जांच कर कार्रवाई के लिए बात की गई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन