Omar Ayub: कौन हैं उमर अयूब, इमरान खान की PTI ने पाकिस्तान के पीएम पद के लिए किया नामित
Pakistan Information: इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने उमर अयूब को अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार नामित किया है।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 03:11 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 03:11 PM (IST)

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। Pakistan Information, PTI Omar Ayub: इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने उमर अयूब को अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार नामित किया है। यह घटनाक्रम नवाज शरीफ द्वारा अपने भाई शहबाज शरीफ को अपनी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज से पीएम पद के प्रत्याशी रूप से चुने जाने के एक दिन बाद आया है।
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में बंद है। पीटीआई द्वारा समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवार सबसे बड़ा समूह है। हालांकि 101 नेशनल असेंबली सीटें जीतने वाले निर्दलीय उम्मीदवारों के बावजूद सरकार सिर्फ एक मान्यता प्राप्त पार्टी या पार्टियों के गठबंधन द्वारा बनाई जा सकती है। इसलिए उन्हें एक प्रभावी ब्लॉक बनने के लिए दूसरे समूह में शामिल होना होगा।


