Chhindwara Information : वेलेंटाइन डे पर छिंदवाड़ा पहुंचे नरसिंहपुर के युवक को बंधक बनाकर पीटा

Chhindwara Information : देहात थाना प्रभारी जीएस उईके ने बताया कि तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 01:08 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 01:08 PM (IST)

Chhindwara News : वेलेंटाइन डे पर छिंदवाड़ा पहुंचे नरसिंहपुर के युवक को बंधक बनाकर पीटा

HighLights

  1. गाडरवारा से प्रेमिका से मिलने छिंदवाड़ा आया था।
  2. मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर युवक को कराया मुक्त।
  3. छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Chhindwara Information : नई दुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। जहां दुनिया वेलेंटाइन डे मना रही थी वहीं प्रेमिका से मिलने आए युवक को 8 घंटे तक मकान में बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। दरअसल नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में रहने वाला युवक अपनी प्रेमिका से मिलने छिंदवाड़ा आया था। पुलिस के अनुसार नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में रहने वाले अनुराग जाटव (19) की दोस्ती छिंदवाड़ा की युवती से इंटरनेट मीडिया पर हुई। वह युवती से मिलने छिंदवाड़ा भी आ गया।

माता-पिता को फोन कर छिंदवाड़ा आने को कहा

युवती के स्वजनों को इसकी भनक लग गई। युवती के परिचित सैजू, अभय और मुकेश ने युवक को पकड़कर सैजू के मकान में बंधक बना लिया। मंगलवार दोपहर 12 से रात 8 बजे तक उसे बंधक बनाकर रखा। आरोपितों ने युवक के मोबाइल से उसके माता-पिता को फोन कर छिंदवाड़ा आने को कहा। युवक के स्वजनों ने गाडरवारा पुलिस को घटना की सूचना दी।

युवक के मोबाइल की लोकेशन ट्रैस कर उसका पता लगाया

गाडरवाड़ा पुलिस ने छिंदवाड़ा में देहात थाना पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने युवक के मोबाइल की लोकेशन ट्रैस कर उसका पता लगाया। रिहा कराने के बाद उसे छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात थाना प्रभारी जीएस उईके ने बताया कि तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु