पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर AAP उतारेगी उम्मीदवार, अरविंद केजरीवाल ने किया एलान

Arvind Kejriwal: दिल्ली सीएम केजरीवाल ने बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब और चंडीगढ़ की सभी सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 10 Feb 2024 04:21 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 10 Feb 2024 04:21 PM (IST)

पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर AAP उतारेगी उम्मीदवार, अरविंद केजरीवाल ने किया एलान
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल।

एएनआई, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के दौरे पर हैं। वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अलग-अलग सरकारी योजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दोनों मुख्यमंत्री जनता से मिल रहे हैं। इस बीच दिल्ली सीएम केजरीवाल ने बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य की सभी सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी।

पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे का एलान

शनिवार को पंजाब के खन्ना में भाषण के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एलान किया कि आम आदमी पार्टी अगले 10 से 15 दिनों में पंजाब की 13 और चंडीगढ़ की 1 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की।

#WATCH | Delhi CM and AAP nationwide convener Arvind Kejriwal says, “Two years again, you gave us blessings. You gave 92 out of 117 seats to us (in Meeting elections), you created historical past in Punjab. I’ve come to you with folded fingers, asking for yet another blessing. Lok Sabha… pic.twitter.com/3pBzzvVl0P

— ANI (@ANI) February 10, 2024

बहुमत के साथ सीटों पर जीत दिलानी है

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो साल पहले आपने हमें आशीर्वाद दिया था। आपने विधानसभा चुनाव में हमें 117 में से 92 सीटें दी। आपने पंजाब में इतिहास रच दिया। मैं हाथ जोड़कर आपके पास आया हूं। दिल्ली सीएम ने कहा, दो महीने में लोकसभा चुनाव होंगे। पार्टी अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। आपको बहुमत के साथ सभी सीटों पर जीत दिलानी है।

इंडी गठबंधन को लगा झटका

अरविंद केजरीवाल की यह घोषणा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की घोषणा के कुछ सप्ताह बाद आई है। उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। जिससे तृणमूल कांग्रेस द्वारा पश्चिम बंगाल में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद इंडी गठबंधन को दूसरा झटका लगा है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह