Teri Baaton Mein Aisa Uljha JIya Field workplace assortment elevated by 75% on Valentine’s Day, Laal Salaam and Eagle BO assortment Updates | वैलेंटाइन डे पर 75% बढ़ी TBMAUJ की कमाई: रजनी की ‘लाल सलाम’ ने कमाए मात्र 1.19 करोड़, ‘ईगल’ का टोटल कलेक्शन 20 करोड़ पार
- Hindi Information
- Leisure
- Bollywood
- Teri Baaton Mein Aisa Uljha JIya Field Workplace Assortment Elevated By 75% On Valentine’s Day, Laal Salaam And Eagle BO Assortment Updates
6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

वैलेंटाइन डे पर शाहिद-कृति स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने पहले से बेहतर कमाई की है। जहां पांचवे दिन इस फिल्म ने 3 करोड़ 85 लाख रुपए कमाए थे। वहीं छठे दिन यानी वैलेंटाइन डे पर फिल्म ने 6 करोड़ 75 लाख रुपए का कलेक्शन किया। अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 41 करोड़ 45 लाख रुपए हो चुका है।
फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद और कृति के अलावा धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

चेन्नई और कोलकाता में खूब चल रही फिल्म
बुधवार को इस फिल्म के हिंदी वर्जन की टोटल ऑक्यूपेंसी 19.33% रही। फिल्म के नाइट शोज की ऑक्यूपेंसी सबसे ज्यादा 27.14% रही। वहीं देश भर में इस फिल्म को सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी चेन्नई (41.75%) और कोलकाता (35.50%) में मिली। बॉलीवुड फिल्म होने के बावजूद भी यह फिल्म साउथ में बेहतर परफॉर्म कर रही है।
वैलेंटाइन डे पर भी नहीं बढ़ा ‘लाल सलाम’ का बिजनेस
वहीं रजनीकांत स्टारर ‘लाल सलाम’ का कलेक्शन वैलेंटाइन डे पर भी नहीं बढ़ा। उल्टा इनसे बुधवार को मंगलवार से भी कम कमाई की। जहां मंगलवार को फिल्म ने 1 करोड़ 45 लाख रुपए कमाए थे, वहीं बुधवार को इसने 1 करोड़ 19 लाख रुपए का ही बिजनेस किया।

सोमवार को भी ‘ईगल’ का कलेक्शन ‘लाल सलाम’ से बेहतर
रजनीकांत की फिल्म से बेहतर परफॉर्म कर रही रवि तेजा की ईगल ने वैलेंटाइन डे पर 6% ज्यादा कलेक्शन किया। बुधवार को इस फिल्म ने 1 करोड़ 49 लाख रुपए कमाए। अब इसका टोटल कलेक्शन 20 करोड़ 64 लाख रुपए हो गया है।


