Rae Bareli Lok Sabha Seat: क्या प्रियंका वाड्रा को राय बरेली से लोकसभा प्रत्याशी बनाने का रिस्क लेगी कांग्रेस, जानिए सियासी हलचल
Lok Sabha Election 2024: क्या कांग्रेस को यहां हार का आहट सुनाई गई है और इसी कारण सोनिया को राज्यसभा भेजा और यहां गांधी परिवार के इतर किसी दूसरे नेता को उतारने का फैसला लिया जा चुका है?
By Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 10:27 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 10:27 AM (IST)

HighLights
- कांग्रेस का गढ़ रही है रायबरेली सीट
- सोनिया गांधी ने किया राज्यसभा जाने का फैसला
- प्रियंका वाड्रा की उम्मीदवारी चर्चा में
पॉलिटिकल डेस्क, इंदौर। सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने के फैसले के बाद से रायबरेली लोकसभा सीट (Rae Bareli Lok Sabha Seat) चर्चा में है। सवाल यही है कि क्या कांग्रेस यहां से प्रियंका वाड्रा (Priyanka Vadra) को टिकट देगी? क्या कांग्रेस को यहां हार का आहट सुनाई गई है और इसी कारण सोनिया को राज्यसभा भेजा और यहां गांधी परिवार के इतर किसी दूसरे नेता को उतारने का फैसला लिया जा चुका है? यहां पढ़िए पूरा सियासी हलचल
सोनिया ने छोड़ी रायबरेली, राजस्थान से जाएंगी राज्यसभा
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी आगामी लोकसभा में दिखाई नहीं देंगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में रायबरेली की अपनी लोकसभा सीट छोड़ दी है और वह पहली बार संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा की सदस्य होंगी।
सोनिया गांधी पांच बार लोकसभा की सदस्य रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद 1999 में वह पहली बार लोकसभा सदस्य बनी थीं। 2019 में उन्होंने घोषणा कर दी थी कि वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।
एक बात साफ है कि गांधी परिवार का अब उत्तर प्रदेश से औपचारिक तौर पर कोई नाता नहीं रहेगा। कांग्रेस पहले अमेठी हार गई और अब उन्हें पता चला है कि शायद वे रायबरेली में भी सीट खोने जा रहे हैं। – शहजाद पूनावाला, भाजपा प्रवक्ता
क्या प्रियंका वाड्रा रायबरेली से लडे़ंगी लोकसभा चुनाव
- सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने के बाद प्रियंका वाड्रा का चुनावी राजनीति में उतरना तय माना जा रहा है। अब पार्टी उनके लिए सुरक्षित सीट की तलाश कर रही है।
- अब प्रियंका को रायबरेली से चुनाव लड़ाने की मांग यूपी कांग्रेस में हो रही है। यूपी में सोनिया गांधी के लोकसभा प्रतिनिधि केएल शर्मा ने कहा, प्रियंका गांधी वाड्रा जी को रायबरेली से चुनाव लड़ने की मांग है।
- हो सकता है कि कांग्रेस प्रियंका को रायबरेली के साथ ही एक अन्य सुरक्षित सीट से टिकट दे। वैसे अपुष्ट खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका रायबरेली से प्रत्याशी नहीं बनेंगी, क्योंकि वहां हार का खतरा है।
- सवाल यह भी है कि क्या रायबरेली सीट के लिए कांग्रेस की सपा या बसपा से कोई चर्चा हो रही है क्या? कांग्रेस चाहेगी कि यहां इन दलों से कोई चुनौती ना मिले। वहीं भाजपा की कोशिश होगी कि प्रियंका मैदान में उतरती हैं, तो उन्हें बड़ी चुनौती दी जाए।
#WATCH | Delhi: On Congress Parliamentary Occasion President Sonia Gandhi submitting nomination for Rajya Sabha elections from Rajasthan, BJP spokesperson Shehzad Poonawala says, “One factor is obvious with this nomination that the Gandhi household will not formally have any affiliation… pic.twitter.com/T26lr1csm2
— ANI (@ANI) February 15, 2024


