Morena Information: बगल में बैठी महिला ने एक दिन पहले ई-रिक्शा में चुराया था मंगलसूत्र, दूसरे दिन महिला ने पकड़ लिया
अंबाह पुलिस के अनुसार चोरी के मामले में आरोपित महिला से पूछताछ की जा रही है।
By Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 10:29 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 10:29 AM (IST)

HighLights
- अंबाह कस्बे में ई-रिक्शा में एक महिला का मंगलसूत्र गायब हो गया था
- ई रिक्शा में महिला के बगल से दूसरी महिला थी, जिस पर उसे शक था,
- अगले दिन वही महिला पोरसा चौराहा पर जाती दिखी तो उसे धर दबोचा।
मुरैना, अंबाह। अंबाह कस्बे में मंगलवार को ई-रिक्शा में एक महिला का मंगलसूत्र गायब हो गया। महिला के बगल से दूसरी महिला थी, जिस पर उसे शक था, लेकिन बुधवार को उक्त महिला उसे पोरसा चौराहा पर जाती दिखी तो उसे धर दबोचा। जिस पर उसे पुलिस के हवाले किया गया।
पुलिस मामले में आरोपित महिला से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक रवीना पत्नी बृजेश सखवार निवासी रजौधा पोरसा मंगलवार को अंबाह बाजार होकर ई-रिक्शा से अपने मायके श्यामपुर जा रही थी।
इस दौरान वह जब ई-रिक्शा में बैठी हुई थी तो उसके साथ बैठी एक महिला ने उसका मंगलसूत्र तोड़ लिया और वह थाने के सामने ई-रिक्शा से उतर के चली गई।
इस घटना का पता रवीना को चला तब तक वह महिला भाग चुकी थी। वहीं बुधवार को जब रवीना अपने घर जाने के लिए पोरसा चौराहा पर पहुंची, तो उसने उक्त महिला को देख लिया।
जिसके बाद मंगलसूत्र तोड़ने वाली महिला चेहरा छुपा कर भागने लगी। जिसे रवीना और उसके साथ की महिलाओं ने दौड़कर पकड़ लिया और उसे अंबाह थाने लाकर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस आरोपित महिला से पूछताछ कर रही है।


