Maharashtra Information: अजित पवार की पार्टी NCP में शामिल हुए बाबा सिद्दीकी, 8 फरवरी को दिया था कांग्रेस से इस्तीफा
Baba Siddique Joins NCP: बाबा सिद्दीकी मुंबई में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौजूदगी में एनसीपी में शामिल हुए।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 10 Feb 2024 08:22 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 10 Feb 2024 10:40 PM (IST)

एएनआई, मुंबई। Baba Siddique Joins NCP: महाराष्ट्र कांग्रेस के अहम नेता बाबा सिद्दीकी ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। शनिवार को सार्वजनिक तौर पर अजित पवार की पार्टी एनसीपी में शामिल हो गए। उनके साथ कई कार्यकर्ता अजित गुट में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री पवार और प्रफुल्ल पटेल शामिल हुए। बाबा सिद्दीकी 48 साल से अधिक समय तक कांग्रेस में रहे। उन्होंने 8 फरवरी को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
बाबा सिद्दीकी ने कहा
उन्होंने कहा कि पिछले 48 वर्ष के बाद आज कांग्रेस के लिए भाषण नहीं दे रहा हूं। एनसीपी में शामिल होने के फैसले पर सिद्दीकी ने कहा, ‘प्रफुल्ल पटेल के घर पर नाश्ते के दौरान यह चर्चा हुई। उस दिन तय हो गया कि मैं 10 तारीख को एनसीपी में शामिल हो जाऊंगा।’
#WATCH | Baba Siddique joins NCP within the presence of occasion chief and Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, in Mumbai.
The previous Maharashtra minister had resigned from Congress on February 8. pic.twitter.com/IzwQo8QnLi
— ANI (@ANI) February 10, 2024
एनसीपी पार्टी के प्रति वफादार रहूंगा
बाबा सिद्दीकी ने कहा कि मैं एक खुली किताब हूं। मैं एक पारिवारिक व्यक्ति हूं। किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता। कांग्रेस छोड़ने पर उन्होंने कहा कि उनके साथ सिर्फ खाने में मसाला के तरह व्यवहार किया जा रहा था। सिद्दीकी ने कहा, ‘मैं जहां रहूंगा उस पार्टी के प्रति वफादार रहूंगा। अब एनसीपी में आ गया हूं। यहां भी मैं वफादारी के साथ रहूंगा।’ उन्होंने कसम खाई कि वह अजित पवार की पार्टी को मजबूत करेंगे।


