Bihar Information: बिहार में सियासी हलचल तेज, फ्लोर टेस्ट से पहले RJD ने विधायकों को तेजस्वी यादव के आवास पर रोका

Bihar Politics: राजद विधायकों का सामान पटना में पार्टी नेता तेजस्वी यादव के आवास पर लाया गया। फ्लोर टेस्ट से पहले पार्टी विधायकों और महागठबंधन के विधायकों की बैठक हुई।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 10 Feb 2024 07:30 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 10 Feb 2024 10:40 PM (IST)

Bihar News: बिहार में सियासी हलचल तेज, फ्लोर टेस्ट से पहले  RJD ने विधायकों को तेजस्वी यादव के आवास पर रोका
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव।

एएनआई, पटना। Bihar Information: बिहार में 12 फरवरी फ्लोर टेस्ट होना है। इससे पहले जनता दल यूनाइटेड ने विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है। इसमें पार्टी के विधायकों को शामिल होने के निर्देश दिए हैं। इस बीच आरजेडी ने अपने विधायकों को बैठक में बुलाकर तेजस्वी यादव के आवास पर रोक है।

विधायकों का लगेज आवास भेजा जा रहा

आरजेडी की बैठक तीन घंटे तक चली। इसके बाद विधायकों को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पांच देश रत्न मार्ग स्थित आवास पर रोका गया। विधायकों का सामान आवास में भेजा जा रहा है। फ्लोर टेस्ट के पहले बिहार कांग्रेस के विधायक हैदराबाद पहुंचे हैं। विधायकों को टूटने के डर से उन्हें बाहर भेजा गया है। पिछले दिनों दिल्ली में कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई थी। इसमें 17 विधायक शामिल हुए थे। इसके बाद बिहार कांग्रेस के 16 MLA हैदराबाद पहुंचे।

#WATCH | Bihar | Baggage of RJD MLAs being delivered to the official residence of occasion chief and former Deputy CM Tejashwi Yadav in Patna. A gathering of RJD MLAs and MLAs of mahagathbandhan was held right here this night forward of the Ground Take a look at. The leaders are reportedly staying again… pic.twitter.com/nrp212bYaJ

— ANI (@ANI) February 10, 2024

जेडीयू ने विधायकों के लिए रखा लंच

जेडीयू ने शनिवार को अपने विधायकों को मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर खाना खाने के लिए बुलाया हैं। जेडीयू अपने विधायकों पर नजर रखना चाहती है। वहीं, लालू यादव की पार्टी आरजेडी के विधायकों की दोपहर को तेजस्वी यादव के आवास पर बैठक हुई। पार्टी ने अपने विधायकों को 12 फरवरी के दिन सदन में उपस्थित रहने का व्हिप जारी किया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह