Bihar Politics: भोज में नहीं पहुंचे JDU के पांच विधायक, RJD ने कसा तंज, बोले- हमारे यहां सब एकजुट

आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के 5 विधायकों के भोज में नहीं पहुंचने पर बड़ा बयान दिया है। मनोज झा ने जेडीयू को सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश की याद दिलाई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 11 Feb 2024 04:32 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 11 Feb 2024 04:34 PM (IST)

Bihar Politics: भोज में नहीं पहुंचे JDU के पांच विधायक, RJD ने कसा तंज, बोले- हमारे यहां सब एकजुट
RJD का JDU पर तंज।

HighLights

  1. बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासत गरमाई।
  2. महागठबंधन और एनडीए के बीच जुबानी जंग तेज।

राज्य ब्यूरो, पटना। आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के 5 विधायकों के भोज में नहीं पहुंचने पर बड़ा बयान दिया है। मनोज झा ने जेडीयू को सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश की याद दिलाई है।

मनोज झा का जेडीयू के 5 विधायकों के भोज में नहीं पहुंचने तंज

मनोज झा ने कहा कि हमारे सभी विधायक पार्टी के साथ खड़े हैं। हमारे यहां ऐसा नहीं है कि भोज रखें और विधायक नहीं पहुंचे। हमें न ही इसकी जरूरत है कि कार्यशाला के नाम पर विधायकों को बाहर (बोधगया) ले जाना पड़े। हमारा महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट है। हमारी तरफ से उनको शुभकामनाएं हैं।

मनोज झा ने स्पीकर हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश दिलाया याद

मनोज झा ने स्पीकर को हटाने पर एनडीए की सरकार पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार स्पीकर को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाई है। यह पूरी तरह से गलत है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार कम से कम 122 सदस्यों का समर्थन होना चाहिए। आप तभी स्पीकर को हटा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं बिहार सरकार से केवल निवेदन ही कर सकता हूं कि कोई भी निर्णय लेने से पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जरूर पालन करें।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन