इंडी गठबंधन में सब ऑल इज वेल, ममता बनर्जी हमारे साथ, सीट बंटवारे पर सचिन पायलट का जवाब

Sachin Pilot: राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर सचिन पायलट ने उन सुझावों को खारिज कर दिया। इससे पार्टी की चुनावी तैयारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 11 Feb 2024 07:40 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 11 Feb 2024 07:40 PM (IST)

इंडी गठबंधन में सब ऑल इज वेल, ममता बनर्जी हमारे साथ, सीट बंटवारे पर सचिन पायलट का जवाब
सचिन पायलट (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Sachin Pilot: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि इंडी गठबंधन मजबूत है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी राजनीतिक परिदृश्य में उन्मत्त बदलाव का प्रयास कर रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में सचिन ने कहा, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी विपक्षी गठबंधन का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने लिए 370 सीटों और एनडीए के लिए 400 से अधिक सीटों की बात कर रही है, जो अधिक घमंड और बयानबाजी है।

सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर चल रही चर्चा

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर सचिन पायलट ने उन सुझावों को खारिज कर दिया। इससे पार्टी की चुनावी तैयारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे के लिए बातचीत चल रही है। सचिन ने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे खुद इन बैठकों और बातचीत की निगरानी कर रहे हैं।’

हमारा प्रयास एकजुट होकर चुनाव में उतरना

कांग्रेस महासचिव ने पीटीआई को बताया कि हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि हम एकजुट होकर चुनाव लड़ें। कुछ लोगों ने इंडी गठबंधन छोड़ दिया है, लेकिन काफी हद तक गठबंधन बरकरार है। सचिन पायलट ने कहा कि बहुत जल्द हम सीटों के बंटवारे और भविष्य के रोडमैप की घोषणा करेंगे। जिसके साथ विपक्षी गठबंधन सामने आएगा।

नीतीश कुमार को जनता देगी जवाब

कांग्रेस नेता ने जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के एनडीए में जाने पर कहा कि इंडी गठबंधन मजबूत है। ममता बनर्जी गठबंधन का हिस्सा है। हम टीएमसी के साथ चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार को बिहार की जनता जवाब देगी। इंडी ब्लॉक और एनडीए के बीच मुकाबला विपक्षी गठबंधन के पक्ष में झुका है।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह