Hrithik Roshan suffered a muscle pressure | ऋतिक रोशन की मांसपेशियों में आया खिंचाव: बैसाखी के सहारे खड़े होकर शेयर की तस्वीर, सेलेब्स और फैंस हुए हैरान
10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। शेयर की गई फोटो में ऋतिक बैसाखी के सहारे खड़े नजर आ रहे हैं। ऋतिक की ये तस्वीर देखकर उनके फैंस हैरान हो गए हैं। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- गुड आफ्टरनून…आप लोगों में कितने लोगों को कभी बैसाखी या व्हीलचेयर की जरुरत पड़ी है। इसके सहारे रहने में कैसा महसूस हुआ? ऋतिक ने आगे लिखा- एक बार उनके दादा जी ने एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर लेने से मना कर दिया था। क्योंकि वो लोगों के सामने खुद को कमजोर नहीं दिखाना चाहते थे।
मुझे याद है मैंने उनसे कहा था, दादा जी, ये सिर्फ एक चोट है और इसका आपकी उम्र से कोई लेना-देना नहीं है! ये चोट को ठीक करने में आपकी मदद करेगा। ये देखकर मुझे बहुत दुख हुआ कि अंदर के डर और शर्मिंदगी को छिपाने के लिए उन्हें कितना मजबूत होना पड़ा था। मैं इसका मतलब नहीं समझ पाया। इससे दादा जी का दर्द बढ़ गया और इलाज में देरी भी हुई।

एक्टर ने बताया कि उनके पिता राकेश रोशन ने भी दादा जी से यही सीखा है। लेकिन पिता राकेश का मानना है कि जरुरत पड़ने पर भी मदद ना लेना बेवकूफी है। एक्टर ने लिखा- अगर आप कहते हैं कि सैनिकों को बैसाखियों की कभी जरूरत नहीं होती और जब मेडिकल रूप से पड़ती भी है, तो उन्हें मना कर देना चाहिए, सिर्फ मजबूत होने का दिखावा करने के लिए। मेरे हिसाब से ये केवल एक मुर्खता है। मेरा मानना है कि सच्ची ताकत आराम, संयम और पूरी तरह से जागरूक होने में है। सभी समस्याओं के बावजूद हमेशा मशीन गन के साथ ‘भाड़ में जाओ!’ कहने वाला रेम्बो होना ही ताकत नहीं है।


इसके आगे ऋतिक ने बताया कि उन्हें क्या हुआ है। दरअसल, मंगलवार को उनकी मसल्स में खिंचाव आ गया था। खिंचाव के चलते उन्हें काफी तकलीफ हो रही है और ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं। सुबह उठने के बाद उन्हें अपने दादा जी की ये बात याद आई, जिसे उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की। ऋतिक के फैंस उनके लिए अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। कई सेलेब्स भी उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।


फिल्म फाइटर में नजर आए थे ऋतिक
एक्टर के पोस्ट शेयर करने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। उनके चाहने वालों उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली एक्टर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 200 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है।

