Indore Crime Information: थाने से रिपोर्ट लिखवा कर निकला ही युवक, गुंडे ने गोली मार दी
Indore Crime Information: पुलिस के अनुसार के मुताबिक लक्ष्मीपुरी निवासी हेमंत बैस और उत्तम बैस का कालोनी में रहने वाले सुमित व दीपक से विवाद हो गया।
By Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 06:43 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 06:43 AM (IST)

HighLights
- मल्हारगंज थाना क्षेत्र में गुंडे ने युवक को गोली मार दी।
- घायल युवक कुछ देर पूर्व रिपोर्ट लिखवा कर निकला था।
- पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है
इंदौर। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में गुंडे ने युवक को गोली मार दी। घायल युवक कुछ देर पूर्व रिपोर्ट लिखवा कर निकला था। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया है।
डीसीपी जोन-1 आदित्य मिश्रा के मुताबिक लक्ष्मीपुरी निवासी हेमंत बैस और उत्तम बैस का कालोनी में रहने वाले सुमित व दीपक से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। सूचना पर डायल-100 की टीम पहुंची और पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को थाने लेकर आ गए।
थोड़ी देर बाद दीपक व सुमित का दोस्त करण केवट थाने पहुंचा और विवाद करने लगा। उसने हेमंत व उत्तम को धमकाया। रात में हेमंत एफआइआर दर्ज करवा कर घर जाने लगा तो आरोपित करण ने टाटा स्टील चौराहा पर रोक कर गोली मार दी।
गोली हेमंत के दाएं हाथ में लगी है। पुलिस ने रात में करण व उसके साथ आए साहिल पर प्राणघातक हमले का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


