सभी विधायकों व कार्यकर्ताओं से बात करके लिया फैसला, NDA में शामिल होने पर बोले जयंत चौधरी
एनडीए में शामिल होने पर आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी का कहा कि मैंने अपनी पार्टी के सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद यह फैसला लिया है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 12 Feb 2024 05:22 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 12 Feb 2024 05:24 PM (IST)

एएनआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सोमवार को एनडीए में जाने का एलान कर दिया है। उनके इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में इंडी गठबंधन को बहुत बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह फैसला बहुत अल्प समय में लिया है। इस फैसले को लेने से पहले पार्टी के विधायकों व कार्यकर्ताओं से चर्चा की थी।
एनडीए में शामिल होने पर आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी का कहा कि मैंने अपनी पार्टी के सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद यह फैसला लिया है। इस फैसले के पीछे कोई बड़ी प्लानिंग नहीं थी। हमें कम समय में ही यह फैसला लेना पड़ा। हम लोगों के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं।
#WATCH |Delhi: On becoming a member of NDA, RLD chief Jayant Chaudhary says, “…I took this choice after chatting with all of the MLAs and employees of my occasion. There was no massive planning behind this choice, we needed to take this choice inside a short while due to the state of affairs. We wish to… pic.twitter.com/oCokYUX8gA
— ANI (@ANI) February 12, 2024
हम देश के लिए अच्छा करना चाहते हैं- जयंत
चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से मोदी सरकार ने नवाजा है। यह केवल मेरे परिवार का सम्मान हीं है। यह भारत के हर किसान, मजदूर व नौजवान का सम्मान है। हम कुछ देश के लिए अच्छा करना चाहते हैं।


