13 फरवरी को दिल्ली की सीमाओं पर किसान करेंगे प्रदर्शन, जाम से बचने के लिए पढ़ें पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

13 फरवरी को किसानों के ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा की है। हरियाणा के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य की सीमाओं पर पर्याप्त बल तैनात किया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 12 Feb 2024 07:48 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 12 Feb 2024 07:57 PM (IST)

13 फरवरी को दिल्ली की सीमाओं पर किसान करेंगे प्रदर्शन, जाम से बचने के लिए पढ़ें पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी
किसानों का प्रदर्शन।

एएनआई, सिरसा। 13 फरवरी को किसानों के ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा की है। मंगलवार को प्रदर्शन के चलते जाम की समस्या हो सकती है, इसलिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस बीच हरियाणा के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार ने सुरक्षा के इंतजामों को लेकर बताया कि राज्य की सीमाओं पर पर्याप्त बल तैनात किया है। पिछली बार की घटनाओं से सीख कर इस बात मजबूत व्यवस्था की है।

किसानों के विरोध के कारण सुरक्षा तैनाती पर राज्य के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार ने कहा कि हरियाणा की सीमाएं राजस्थान और पंजाब से लगती हैं। पंजाब की ओर दोनों सीमा बिंदुओं पर उचित व्यवस्था की है। पर्याप्त बल तैनात किया है। पिछली बार की घटनाओं को ध्यान में रख इस बार मजबूत व्यवस्था की है। हम राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों के डीसी और एसपी के संपर्क में हैं। 2 अस्थायी जेलें बनाई हैं। एम्बुलेंस के लिए वैकल्पिक मार्ग खोले हैं। 11 अतिरिक्त कंपनियों तैनात किया है।

— ANI (@ANI) February 12, 2024

सिरसा में लगाई धारा 144

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि सिरसा में रणनीतिक रूप से 40 चेकपोस्ट स्थापित किए हैं। खासकर हमारे पड़ोसी राज्यों से आने वाले मार्गों पर इस बात का ध्यान रखा गया है। स्थानीय पुलिस के अलावा 11 अर्धसैनिक कंपनियों को तैनात किया है। धारा 144 को सिरसा में लगा दिया है।

सड़क को अस्थायी रूप से किया सील

उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति से कुशलतापूर्वक निपटने के लिए विभिन्न स्थानों पर एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड तैनात किए हैं। बठिंडा से आने वाली सड़क को अस्थायी रूप से सील कर दिया है। कल तक 8-10 सबसे महत्वपूर्ण चेकपोस्ट सील कर दिए जाएंगे। यातायात बंद कर दिया है। आम लोगों को वैकल्पिक मार्ग देने के लिए NH-9 के कई बिंदुओं पर डायवर्जन किया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई जिलों में तीन दिनों के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन