Gwalior Information: ग्वालियर के जंगलों में फिर डकैतों की आहट, पुलिस के लिए सिरदर्द बना राजस्थान का डकैत
उसने यहां बंदूक की दम पर सरकारी जमीन घेरी और लंबे समय तक खेती करता रहा था। फिर राजस्थान चला गया। यहां उसने अपनी गैंग में कई साथी जोड़े। अब वह राजस्थान पुलिस के सिरदर्द बना हुआ है। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।
By Paras Pandey
Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 12:37 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 12:37 AM (IST)

ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। डकैत गुड्डा गुर्जर के पकड़े जाने के बाद एक बार फिर ग्वालियर के जंगल में डकैतों की आहट सुनाई दी है। इस बार राजस्थान का डकैत रामसहाय गुर्जर ग्वालियर पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। डकैत रामसहाय पर 50 हजार रुपये का इनाम है। उसका मूवमेंट राजस्थान और उत्तरप्रदेश के जंगलों के साथ ही मध्यप्रदेश के उन जिलों के जंगलों में रहता है, जहां राजस्थान की सीमाएं लगती हैं।
ग्वालियर के भंवरपुरा इलाके में डकैत और उसके साथियों का मूवमेंट गांव वालों ने देखा है। इसलिए पिछले तीन दिन से जंगल में पुलिस सर्चिंग कर रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है- अब तक उसकी मौजूदगी के कोई सबूत नहीं मिले हैं, न ही उसने यहां कोई वारदात की है।राजस्थान के डकैत रामसहाय गुर्जर की बुआ की शादी भंवरपुरा में हुई थी। यहां वह पहले उस समय छिपकर रहा था, जब उसकी राजस्थान के डकैत जगन गुर्जर से दुश्मनी ठन गई थी।
उसने यहां बंदूक की दम पर सरकारी जमीन घेरी और लंबे समय तक खेती करता रहा था। फिर राजस्थान चला गया। यहां उसने अपनी गैंग में कई साथी जोड़े। अब वह राजस्थान पुलिस के सिरदर्द बना हुआ है। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। राजस्थान में पुलिस उसके पीछे लगी है। इसके चलते आशंका है- वह मध्यप्रदेश की सीमा में दाखिल हो गया है। यहां भंवरपुरा में उसके मददगार हैं। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी है- यहां रामसहाय गुर्जर की मूवमेंट देखी गई है।
इसके बाद से पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। डकैत गुड्डा गुर्जर के पकड़े जाने के बाद से जंगल शांत थे। अब रामसहाय गुर्जर की मूवमेंट के बाद फिर जंगल में पुलिस सर्चिंग कर रही है। घाटीगांव, भंवरपुरा, मोहना और एडी टीम सर्चिंग में जुटी हैं। खदानों के चलते भी उड़ती है अफवाहइसमें पुलिस तक एक और कहानी पहुंची है। इसमें बताया गया है- खदानों के चलते भी यहां अफवाह उड़ती है। हालांकि पुलिस गांव वालों की सूचना के चलते जंगलों में उतर गई है।
श्योपुर में किया था अपहरणडकैत ने मप्र के श्योपुर में अपहरण की वारदात की थी। ग्वालियर के भंवरपुरा में भी वह अपहरण कर चुका है, लेकिन वह उस वारदात में पकड़ा गया था। इसके बाद वह भंवरपुरा नहीं आया। अब उसे भंवरपुरा में गांव वालों ने देखा है तो करीब 50 पुलिसकर्मी जंगल में सर्चिंग कर रहे हैं। वर्जन:राजस्थान के डकैत रामसहाय गुर्जर और उसके साथियों के मूवमेंट की खबर गांव वालों से मिली है। जंगल में टीमें सर्चिंग कर रही हैं। अभी तक उसकी मौजूदगी का सबूत तो नहीं मिला है, लेकिन ऐहतियात के तौर पर जंगल में सर्चिंग जारी है। निरंजन शर्मा, एएसपी

