Abu Dhabi Temple: अबू धाबी में निर्मित मंदिर का मध्य प्रदेश के जबलपुर से है गहरा नाता

Abu Dhabi Temple: जबलपुर में जन्मे हैं अबू धाबी में निर्मित मंदिर के प्रणेता केशवजीवन दास।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 14 Feb 2024 10:47 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 14 Feb 2024 10:54 PM (IST)

Abu Dhabi Temple: अबू धाबी में निर्मित मंदिर का मध्य प्रदेश के जबलपुर से है गहरा नाता
अबू धाबी में निर्मित मंदिर और केशवजीवन दास जी।

HighLights

  1. 1933 में जबलपुर में जन्मे महंत केशवजीवन दास का मूल नाम वीनू पटेल था।
  2. इनके पिता मणिभाई नारायणभाई पटेल और माता दहिबेन नेपियर टाउन में ही निवास करते थे।
  3. स्वामी महाराज ने मैट्रिक तक की शिक्षा जबलपुर के क्राइस्ट चर्च बायज हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की थी।

Abu Dhabi Temple: नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। अबू धाबी में 700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए मंदिर के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले महंत स्वामी महाराज (केशवजीवन दास) जबलपुर (मध्य प्रदेश) में जन्मे हैं। केशवजीवन दास के जन्म स्थल और उनसे जुड़ीं यादों को संजोने के लिए बीएपीएस स्वामी नारायण संस्था ने मंदिर का निर्माण भी शहर के नेपियर टाउन क्षेत्र में वर्ष 2019 में कराया है।

यहां महाराज के जन्म स्थल को विशेष कक्ष के रूप में संवारा गया है। बुधवार को अबू धाबी में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी यहां मौजूद मंदिर समिति के सदस्यों ने देखा।

मंदिर प्रबंधन के अनुसार वर्ष 1933 में जबलपुर में जन्मे महंत केशवजीवन दास का मूल नाम वीनू पटेल था। इनके पिता मणिभाई नारायणभाई पटेल और माता दहिबेन नेपियर टाउन में ही निवास करते थे। दोनों शास्त्री महाराज और अक्षर पुरुषोत्तम उपासना के भक्त थे। बचपन में वीनू को जन्म के कुछ दिनों बाद स्वामी महाराज के पास ले जाया गया।

naidunia_image

केशवजीवन दास का जन्म स्थल। इसे मंदिर प्रबंधन ने संवारकर रखा है।

उन्होंने केशव नाम दिया। महंत स्वामी महाराज ने मैट्रिक तक की शिक्षा जबलपुर के क्राइस्ट चर्च बायज हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की थी। एक जनवरी 1945 को स्कूल में प्रवेश लेने वाले वीनू पटेल का नाम आज भी क्राइस्ट चर्च ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल के दस्तावेजों में दर्ज है। पढ़ाई के बाद उनका परिवार गुजरात के आनंद चला गया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014