Sandeshkhali Violence: पश्चिम बंगाल में संदेशखाली पर गरमाई राजनीति, BJP अध्यक्ष सुकांत मजूमदार घायल, ले जाया गया अस्पताल

West Bengal Information: भाजपा के राज्य अध्यक्ष सुकांत मजूमदार पुलिस के साथ झड़प में कार से गिरकर घायल हो गए। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज किया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 14 Feb 2024 03:19 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 14 Feb 2024 03:19 PM (IST)

Sandeshkhali Violence: पश्चिम बंगाल में संदेशखाली पर गरमाई राजनीति, BJP अध्यक्ष सुकांत मजूमदार घायल, ले जाया गया अस्पताल
सुकांत मजूमदार लाठीचार्ज में घायल हुए।

HighLights

  1. सुकांत मजूमदार ने संदेशखाली गांव जाना चाहते थे।
  2. पुलिस लाठीचार्ज में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल।
  3. मजूमदार को पुलिस वाहन में अस्पताल लाय गया।

एएनआई, कोलकाता। Sandeshkhali Violence: पश्चिम बंगाल में संदेशखाली हिंसा को लेकर जमकर हंगामा हो रहा है। भाजपा के राज्य अध्यक्ष सुकांत मजूमदार पुलिस के साथ झड़प में कार से गिरकर घायल हो गए। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज किया। मजूमदार को बशीरहाट मल्टी-फैसिलिटी अस्पताल ले जाया गया है। इससे पहले बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली जाने से रोक दिया।

पुलिस की गाड़ी से नीचे गिरे सुकांत

जानकारी के मुताबिक, सुकांत मजूमदार को बुधवार को संदेशखाली जाना था। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद उन्होंने इचामती नदी के तट पर देवी सरस्वती की पूजा की। इसके बाद बीजेपी नेता संदेशखाली जाने पर अड़े थे। इसके कारण पुलिस से बहस हो गई। इसके बाद सुकांत मजूमदार पुलिस वाहन के बोनट पर चढ़ गए। इस बीच पुलिस ने गाड़ी को पीछे ले जाने की कोशिश की। तब सुकांत अपना संतुलन बना नहीं पाए और नीचे गिर गए।

संदेशखाली में धारा 144 लागू

बंगाल सरकार ने संदेशखाली सहित सात ग्राम पंचायतों के 500 मीटर के क्षेत्र में धारा 144 को लागू कर दिया है। बता दें संदेशखाली गांव में टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उनके करीबी सहयोगियों के ऊपर स्थानीय महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 19 फरवरी तक क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह