Chhattisgarh Climate: छत्तीसगढ़ के लोगों को ठंड से राहत, न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी, कल हल्की बारिश के आसार

प्रदेश में इन दिनों न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते ठंड कम हो रही है। वहीं, दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी से इन दिनों प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है।

By Deepak Kumar

Publish Date: Wed, 14 Feb 2024 10:14 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 14 Feb 2024 10:14 PM (IST)

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ के लोगों को ठंड से राहत, न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी, कल हल्की बारिश के आसार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में इन दिनों न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते ठंड कम हो रही है। वहीं, दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी से इन दिनों प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है। इसके साथ ही अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। बुधवार को प्रदेश भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में विशेष बदलाव नहीं होगा।

बुधवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। शहरी क्षेत्रों में तो ठंड काफी कम हो गई है,हालांकि ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों में ठंड लगातार बनी हुई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। प्रदेश में इन दिनों बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है,न्यूनतम व अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम 19.8 डिग्री रहा। रायपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा, वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।