Ruckus at Shambhu border even right now, police fired tear fuel shells

LIVE BLOG

Up to date: Wed, 14 Feb 2024 07:08 PM (IST)

Printed: Wed, 14 Feb 2024 07:33 AM (IST)

Farmers Delhi March Day-2 LIVE: किसानों और केंद्र के बीच गुरुवार को तीसरे दौरे की बातचीत, चंडीगढ़ में होगी बैठक
किसानों का आरोप है कि सरकार एमएसपी पर किए अपने वादे से पीछे हट रही है।

एजेंसी, नई दिल्ली (Farmers Delhi March Day-2 LIVE)। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर किसानों के दिल्ली मार्च का बुधवार को दूसरा दिन है। आज भी भारी हंगामा हो रहा है। पहले दिन भी पंजाब और हरियाणा की शंभू बॉर्डर पर जबरदस्त बवाल हुआ था। किसान जैसे ही शंभू बॉर्डर पर पहुंचे, हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान झड़प हुई। आंसू गैस के गोले छोड़े गए। संघर्ष में करीब 60 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस बीच, सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि वह किसानों के साथ हर मुद्दे पर वार्ता के लिए तैयार है और उम्मीद है कि शांतिपूर्ण तरीके से मसला सुलझा लिया जाएगा। उधर, दिल्ली में भी हाई अलर्ट है। एक महीने के लिए धारा 144 लगा दी गई है। दिल्ली से सटी हरियाणा और यूपी की सीमाओं को सील कर दिया गया है। यहां पढ़िए किसान आंदोलन से जुड़ी आज की हर बड़ी अपडेट

Farmers Delhi March Day-2 LIVE: Ruckus at Shambhu border even right now, police fired tear fuel shells

14 February 2024

7 : 08 : 09 PM

गुरुवार को होगी केंद्र के साथ किसानों की बैठक

 केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारी किसानों को बातचीत के लिए एक बार फिर आमंत्रित किया है। यह बैठक 15 फरवरी को चंडीगढ़ के महात्मा गांधी प्रशासनिक संस्थान में आयोजित की जाएगी।

 

 

 

11 : 10 : 14 AM

Kisan Andolan Breaking Information: केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा का बयान

  • किसान जल्दबाजी में कोई फैसला न लें
    • किसानों से अपील है कि वे शांति बनाए रखें
    • कोई ऐसा काम न करें जिससे आम लोगों को परेशानी हो
    • किसान संगठन वार्ता का माहौल बनाए रखें
    • सरकार को किसान और किसान परिवारों की चिंता है।

10 : 59 : 27 AM

Farmers Delhi March Day-2 LIVE: शंभू बॉर्डर पर आज भी हंगामा

पंजाब के किसानों ने आज एक बार फिर शंभू बॉर्डर के जरिए हरियाणा में घुसने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने एक बार फिर आंसू गैस के गोले छोड़े। 

10 : 35 : 04 AM

Haryana Farmer Protest: हरियाणा के इन जिलों में इंटरनेट, बल्क SMS पर रोक

 हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्क एसएमएस और सभी डोंगल सेवाएं 15 फरवरी तक बंद कर दी गई हैं।

10 : 22 : 26 AM

Punjab LIVE: शंभू बार्डर पर ही पक्का मोर्चा लगाने की किसानों की तैयारी

  •  हरियाणा पुलिस द्वारा शंभू बार्डर पर मंगलवार को रोक दिए गए किसानों ने अब वहीं पर पक्का मोर्चा लगाने की तैयारी कर ली है। 
  • वहां पर बड़ा मंच तैयार किया जाएगा। उसके बाद किसान नेताओं से सलाह लेकर अगले कदम की घोषणा की जाएगी।
  • उधर, संगरूर स्थित खनौरी के दाता सिंह बार्डर पर किसान दिल्ली जाने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। यहां पर भी पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े थे और पानी की बौछार की थी।
  • बठिंडा में डबवाली बार्डर पर माहौल शांत है।

10 : 07 : 03 AM

Farmers Delhi March Day-2 LIVE: किसान आंदोलन पर मायावती का ट्वीट

अपने भारत को अन्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने वाले मेहनतकश किसानों की जो मांगे हैं, सरकार उन्हें गंभीरता से ले तथा उन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके उनका समय से समुचित समाधान करें, ताकि अन्नदाता किसानों को अपनी मांगों के समर्थन में बार-बार आन्दोलन के लिए मजबूर न होना पड़े। इस संबंध में ’दिल्ली चलो’ के वर्तमान अभियान के तहत आन्दोलित किसानों पर सख्ती करने के बजाय केंद्र सरकार उनसे सही वार्ता करके उनके आंदोलन को समाप्त करने का प्रयास करें, तो बेहतर तथा इनका शोषण करना भी ठीक नहीं।

10 : 03 : 37 AM

Farmers Delhi March Day-2 LIVE: ताजा अपडेट

  •  किसान अभी हरियाणा की शंभू बॉर्डर पर डटे हैं
    • थोड़ी देर में दिल्ली कूच शुरू होगा
    • आशंका है कि आज भी टकराव की स्थिति बन सकती है
    • कल किसानों ने बॉर्डर पार करने की कोशिश की थी
    • रोकने के लिए पुलिस ने चलाए थे आंसू गैस के गोले
    • किसानों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए बेरिकेड्स उखाड़ दिए थे।

9 : 56 : 32 AM

Ghazipur border: गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त

 किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए गाजीपुर बॉर्डर पर भी भारी सुरक्षा बल तैनात है। 

9 : 50 : 39 AM

Farmers Delhi March Day-2 LIVE: राहुल गांधी ने घायल किसानों से फोन पर बात की

 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने फोन पर किसानों से बात की। उन्होंने एक घायल किसान का हाल भी जाना और कहा कि हम पूरी तरह से आपके साथ हैं। आप बहुत सही कर रहे हैं। यह देश के लिए जरूरी है। 

9 : 03 : 13 AM

Farmers Delhi March Day-2 LIVE: शंभू सीमा पर सुरक्षा जांच

किसानों के विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन हरियाणा के अंबाला में शंभू सीमा पर सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है। 

7 : 41 : 04 AM

Haryana-Punjab Shambhu Border: सुबह-सुबह फिर चले आंसू गैस के गोले

 हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। 

7 : 39 : 27 AM

Farmers Delhi March Day-2 LIVE: SAD ने कहा, किसानों की मांगें पूरी हो

किसान आंदोलन पर राजनीति जारी है। शिरोमणि अकाली दल प्रमुख ने केंद्र से किसानों की मांग पूरी करने की अपील की। साथ ही पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार से कहा कि वह किसानों के मुद्दे पर ‘डबल क्रॉसिंग’ न करे।

naidunia_image

7 : 37 : 38 AM

Delhi LIVE: दिल्ली में पुख्ता व्यवस्था

किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए हरियाणा से सटी राष्ट्रीय राजधानी की सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है। सीमा को मजबूत बनाने के लिए टिकरी बॉर्डर पर कंक्रीट स्लैब के बीच अधिक कंक्रीट डाला गया।

 

7 : 35 : 58 AM

Farmers Delhi March Day-2 LIVE: आज भी भारी हंगामे की आशंका

 शंभू बॉर्डर पर आज भी भारी हंगामा हो सकता है। किसानों का कहना है कि उन्हें गलत तरीके से रोका जा रहा है। वहीं एक पक्ष आरोप लगा रहा है कि जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस पर हमला कर रहे हैं, वे किसान नहीं है। प्रदर्शन के दौरान कुछ ऐसे भी वीडियो सामने आए, जो अलग पंजाब की मांग कर रहे हैं और खालिस्तान के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं।