haryanvi bhabhi dance on nagin si lugai song video goes viral on social media | नागिन बनकर गली में उतर गई भाभी, हरियाणवी गाने पर किया जबरदस्त डांस

haryanvi bhabhi dance on nagin si lugai song video goes viral on social media | नागिन बनकर गली में उतर गई भाभी, हरियाणवी गाने पर किया जबरदस्त डांस


Haryanvi Bhabhi Dance Video: सोशल मीडिया आजकल एंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है. लोग 24 घंटे सोशल मीडिया पर स्क्रोलिंग करते रहते हैं. अक्सर ही आपके यहां बहुत सी चीजें वायरल होती हुई नजर आ जाती हैं. कहीं इनमें कोई ऐसी हरकत कर रहा होता है जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाती है.

कहीं कोई कुछ इस तरह की हरकत कर रहा होता है जिसे देखकर आपको गुस्सा आने लगता है. तो कई बार आपको बेहद जबरदस्त डांस के वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं. ऐसा ही एक धांसू डांस का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जहां एक भाभी हरियाणवी गाने पर जबरदस्त डांस कर रहीं हैं. वीडियो देख आप भी कह उठेंगे वाह.

भाभी ने किया नागिन बनकर जबरदस्त डांस

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक भाभी ने हरियाणवी गाने पर बड़ा ही जबरदस्त डांस करके दिखाया है. भाभी इस वीडियो फेमस हरियाणवी गीत ‘नागिन सी लुगाई’ पर डांस करती हुई दिखाई दे रहीं हैं. टी-शर्ट के ऊपर पल्लू ओढ़ कर भाभी ने बड़ा ही खतरनाक डांस किया है. उनके मूव्स देखकर एक बार आपको सपना चौधरी की झलक नजर आने लगेगी.

यह भी पढ़ें: लड़कियों की ब्रा पहनकर मार्केट में रील बना रहा था लड़का, लोगों ने पकड़कर कर दी धुनाई- वीडियो वायरल

वीडियो किसी गांव की गली का नजर आ रहा है जिसमें भाभी डांस कर रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @hemachoudhary986 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 70 हजार के करीब लाइक मिल चुके हैं. तो वहीं लाखों में इस वीडियो के व्यूज जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: बेगानी शादी में दो हजार रुपये के लिए दूल्हा बन गया शख्स, फेरे लेते हुए फूट गया भांडा- नहीं रुकेगी आपकी हंसी 


 

इंस्टाग्राम पर हैं 5 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स

बता दें हेमा चौधरी हरियाणी आर्टिस्ट हैं यह उनका पहला वीडियो नहीं है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है इससे पहले भी उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल 5.91 लाख फॉलोअर्स. अपने फॉलोवर्स के लिए वह आए दिन इस तरह का कंटेट शेयर करती रहती हैं. 

यह भी पढ़ें: जिस पेन ड्राइव में था 6 हजार करोड़ का खजाना, गर्लफ्रेंड ने उसे कूड़े में फेंक दिया- हर तरफ मच गया हड़कंप

 





Supply hyperlink