Delhi Chalo March Farmers Protest 2.0 LIVE updates

LIVE BLOG

Up to date: Tue, 13 Feb 2024 09:36 AM (IST)

Revealed: Tue, 13 Feb 2024 07:37 AM (IST)

LIVE: दिल्ली कूच से पहले बोले किसान, सरकार समाधान नहीं चाहती, हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे
राजधानी दिल्ली में एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है।

एजेंसी, नई दिल्ली। केंद्र सरकार के साथ वार्ता विफल होने के बाद किसान एक बार फिर आंदोलन पर आमादा हैं। विभिन्न किसान संगठनों ने आज दिल्ली कूच (Delhi Chalo March) का आह्वान किया है। आशंका है कि 2000 से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर आज पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली पहुंचेंगे। इसे देखते हुए दिल्ली में हाई अलर्ट (Delhi Excessive Alert) हैं। हरियाणा और यूपी से सटी बॉर्डर को सील कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। बता दें, किसानों ने कुछ ऐसा ही प्रदर्शन 2020-21 में किया था। किसान संगठन उन्हीं मुद्दों को आगे बढ़ा रहे हैं।

सरकार के साथ पिछले दिनों की बैठक में 2020-21 के हिंसक प्रदर्श के दौरान किसानों पर दर्ज केस वापस लेने समेत कई मांगों पर सहमति बन गई थी, लेकिन एमएसपी की गारंटी देने वाले कानून को लेकर बातचीत अटक गई। केंद्रीय मंत्रियों ने एक कमेटी बनाकर मांगों को हल करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन किसान संगठन इस पर सहमत नहीं हुए।

Delhi Chalo March Farmers Protest 2.0 LIVE updates

13 February 2024

9 : 34 : 52 AM

#FarmersProtest2024: दिल्ली कूच से पहले किसानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • दिल्ली कूच से पहले किसानों की ओर से सरवन सिंह पंढेर ने मीडिया को संबोधित किया
  • पंढेर ने कहा, सरकार हल नहीं चाहती है।
  • हम MSP पर कानून चाहते हैं। 
  • हम सरकार से कोई टकराव नहीं चाहते हैं।
  • हम शांतिपूर्ण प्रदर्श करेंगे, सरकार चाहे जो करें।
  • मीडिया हमें बदनाम न करें। हम किसी पार्टी के नहीं हैं।
  • हमारी नजर में कांग्रेस जितनी दोषी है, भाजपा भी उतनी ही दोषी है।
  • हम किसान और मजदूर की आवाज उठाने वाले हैं। 
  • हम अपने लोगों से अपील करते हैं कि वे साथ आए। 

9 : 28 : 07 AM

Delhi Chalo March Farmers Protest 2.0 LIVE: दिल्ली मार्च से पहले किसान करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • दिल्ली मार्च से पहले किसान प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
  • किसानों ने सुबह 10 बजे तय किया है दिल्ली कूच का समय।
  • सीजेआई को लिखी गई चिट्ठी।
  • बॉर्डर सील करने और इंटरनेट बंद करने के सरकार के फैसलों पर संज्ञान लेने को कहा गया है।

9 : 15 : 31 AM

Farmers Protest: सरकार को उम्मीद, निकलेगा शांति पूर्ण हल

किसानों के साथ बातचीत बहुत अच्छे माहौल में हुई है। किसान संगठनों की अधिकतर मांगों पर सहमति भी बनी, लेकिन कुछ मुद्दों पर हमने किसानों को कमेटी बनाकर उन पर विचार करने का प्रस्ताव दिया जिस पर सहमति नहीं बन पाई। यह देशभर के किसानों और जन मानस से जुड़े मुद्दे हैं और हमें विश्वास है कि किसान संगठन हमारे प्रस्ताव पर विचार करेंगे और हम एक बार फिर बैठकर बातचीत से हर मसले को हल कर लेंगे। – अर्जुन मुंडा

 

9 : 11 : 58 AM

Delhi Chalo March Farmers Protest 2.0 LIVE: शंभू सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई

हरियाणा के अंबाला में किसान आंदोलन का असर देखने को मिल रहा है। ‘दिल्ली चलो’ मार्च से पहले दिल्ली की शंभू सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

9 : 10 : 37 AM

Farmers Protest 2.0 LIVE: हरियाणा में भी भारी पुलिस बल तैनात

किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च से पहले हरियाणाके बहादुरगढ़ में भारी पुलिस तैनाती की गई है। देखिए झज्जर का वीडियो

9 : 08 : 45 AM

Delhi Chalo March LIVE: गाज़ीपुर सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई

किसानों के घोषित दिल्ली मार्च से पहले गाजीपुर सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

7 : 46 : 03 AM

Delhi Chalo March: किन मुद्दों पर नहीं बनी बात

 भाकियू सिद्धूपुर के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि हमारी मुख्य मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देना और किसानों की कर्ज माफी था। केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया, जो हमने यह कहते हुए ठुकरा दिया कि ऐसी कमेटियां तो बार-बार बनती रही हैं। सरकार ने हमारी यह मांग मानने की बात कही थी और अब इसे लागू करने की घोषणा करे। 

7 : 43 : 26 AM

Farmers Protest 2.0 LIVE: रात 11.30 बजे बैठक बेनतीजा खत्म हुई

केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल, कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और किसान संगठनों के बीच चंडीगढ़ में सोमवार रात करीब साढ़े पांच घंटे बैठक चली, लेकिन बात नहीं बनी। रात करीब 11ः30 बजे बैठक से बाहर आकर किसान नेताओं ने मंगलवार को सुबह दस बजे दिल्ली कूच की घोषणा कर दी।