U19 World Cup Closing 2024 Stay Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को विलोमूर पार्क मैदान में खेला जाएगा।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 06:00 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 06:00 PM (IST)
खेल डेस्क, नई दिल्ली। U19 World Cup Closing 2024 Stay Streaming: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच 11 फरवरी को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया रोमांचक मैच में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची है। भारत के युवा खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में हर मैच में जीत हासिल की है। अब फाइनल में कंगारू को हराकर खिताब जीतना चाहेगी।
किस तारीख को खेला जाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 विश्व कप फाइनल मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को विलोमूर पार्क मैदान में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 विश्व कप फाइनल मैच?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर 19 विश्व कप फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 विश्व कप फाइनल मैच लाइव कहां देख पाएंगे?
अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं।
अंडर 19 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया का प्रदर्शन
ग्रुप स्टेज
- बांग्लादेश को 84 रन से हराया।
- आयरलैंड को 201 रन से हराया।
- यूएस को 201 रन से हराया।
सुपर 6 राउंड
- न्यूजीलैंड को 214 रन से हराया।
- नेपाल को 132 रन से हराया।
- सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से हराया।