Bangladesh: बांग्लादेश पर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन करने पर इस्कॉन के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को गिरफ्तार कर लिया गया है. बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को ढाका एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने उन्हें राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया है.
ISKCON के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु ने 22 नवंबर को बांग्लादेश के रंगपुर में हिंदुओं के समर्थन में रैली की थी. माना जा रहा है कि इसी की वजह से चिन्मय कृष्ण प्रभु पर ये कार्रवाई की गई है. इस रैली में हिंदुओं पर हो रहे हमलों का विरोध किया गया था.
सरकार पर लगाया था हिंदुओं को बांटने का आरोप
बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार लगातार अल्पसंख्यकों को खासकर के हिंदुओं को प्रताड़ित किए जा रही है. बीएनपी के सहयोग से कट्टरपंथी जमात ए इस्लामी खुलेआम इस्कॉन और इस्कॉन भक्तों की हत्या करने की धमकियां दे रही है. इसी के खिलाफ बांग्लादेश इस्कॉन के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु ने बांग्लादेशी हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर सरकार पर हिंदुओं को आपस में बांटने की साजिश रचने का आरोप लगाया था.
(यह ब्रेकिंग न्यूज है, लगातार अपडेट की जा रही है…)



.jpg)

