AIUDF Chief Badruddin Ajmal Reaction on Waqf Amendment Bill says bill has been listed and it can be tabled on any day


Waqf Amendment Bill: संसद का शीतकालीन सत्र  (25 नवंबर) से शुरू हो चूका है. ये सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा. इस शीतकालीन सत्र में मोदी सरकार वक्फ संशोधन बिल और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव विधेयक पेश कर सकती है. इस बीच वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को लेकर एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने कहा है कि यह विधेयक संसद में सूचीबद्ध हो चुका है और इसे किसी भी दिन पेश किया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को, संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के विपक्षी सदस्यों ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और अनुरोध किया कि इस बिल को जल्दबाजी में न लाया जाए. उन्होंने अन्य राज्यों का दौरा करने के लिए और समय देने की भी मांग की, ताकि बिल के हर पहलुओं पर सही से चर्चा और समीक्षा की जा सके.

 

 

 

 

 



Supply hyperlink