मध्य प्रदेश के जबलपुर टूरिज्म प्रमोशन काउंसलिंग लिमिटेड ने जनवरी से फरवरी 2025 तक साहसिक खेलों का पुन: आयोजन कराने के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है, जिसमें बोर्ड से वित्तीय मदद मांगी गई है। दावा किया जा रहा है कि जबलपुर में पूर्व के वर्षों में हुए साहसिक खेलों के सफल आयोजन को देखते हुए बोर्ड से अनुमति और वित्तीय मदद मिल सकती है।
By Sunil dahiya
Publish Date: Sat, 23 Nov 2024 01:23:50 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 23 Nov 2024 01:28:45 PM (IST)
HighLights
- टूरिज्म प्रमोशन काउंसलिंग लिमिटेड ने पर्यटन विकास निगम को भेजा प्रस्ताव।
- बरगी सहित आस-पास के ग्रामीणों को दो माह तक रोजगार भी मिल सकेगा।
- बरगी बांध के समीप खाली जगहों पर अस्थाई कपड़े के टेंट से तैयार किए जाते।
नईदुनिया, जबलपुर (Jabalpur Information)। हनुमंतिया की तर्ज पर जबलपुर के बरगी बांध के किनारे सात वर्ष बाद पर्यटक फिर से साहसिक खेलों का रोमांच का मजा उठा सकते हैं। इंतजार है तो मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की हरी झंडी का।
बरगी सहित आस-पास के ग्रामीणों को दो माह तक रोजगार भी
बाेर्ड के पास प्रदेश स्तर से साहसिक खेलों के आयोजन के प्रस्ताव पहुंच रहे हैं जिसमें जबलपुर भी शामिल है। कहा जा रहा है कि यदि जबलपुर में पुन: साहसिक खेल आयोजित होते हैं तो बरगी सहित आस-पास के ग्रामीणों को दो माह तक रोजगार भी मिल सकेगा।

सात साल तक हुए साहसिक खेलों विदेशी भी पहुंचे थे
बरगी बांध के किनारे ग्राम खमरिया के समीप जबलपुर टूरिज्म प्रमोशन काउंसलिंग लिमिटेड द्वारा वर्ष 2010 से लेकर 2017 तक यानि हर वर्ष साहसिक खेलों का आयोजन कराया गया था। सात साल पहले झील महोत्सव के नाम से वाटर स्पोर्ट्स और साहसिक खेलों की शुरुआत हुई थी।

जेट स्काई , वाटर स्पोर्टस सहित साहसिक खेलों का लुत्फ उठाया था
- झील महोत्सव के दौरान गुजरात की एडवेंचर कंपनी को ठेका मिला था।
- न सिर्फ जबलपुर, महाकोशल अंचल बल्कि विदेश से भी सैलानी पहुंचे थे।
- रिंग राइट, पैरासेलिंग, पैरा मोटर सेलिंग, वाटर बैलून-स्कूटर का आंनद लेते।
- जेट स्काई , वाटर स्पोर्टस सहित अनेक साहसिक खेलों का लुत्फ उठाया था।
लगाए जाते है अस्थाई टेंट, होटल
साहसिक खेलों के दौरान बरगी बांध के समीप खाली जगहों पर अस्थाई कपड़े के टेंट से तैयार किए जाते हैं। पूर्व में भी करीब दो दर्जन काटेज बनाए गए थे। यहां पर्यटक बांध के किनारे सर्द रात काटेज में गुजारा करते थे। जिसका अनुभव रोमांचित होता था। वहीं बनाना राइट,वाटर सर्फिंग भी करते थे। अधिकांश लोग तो सिर्फ इन खेलाें को देखने पहुंचते हैं।
.jpg)
मध्य प्रदेश पर्यटन में है उभरता जल पर्यटन स्थल हनुमंतिया द्वीप
हनुमंतिया द्वीप मध्य प्रदेश पर्यटन में एक उभरता जल पर्यटन स्थल है। यह पश्चिमी मध्य प्रदेश में खंडवा शहर के करीब है। यह मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा विकसित और संचालित है। हनुमंतिया नाम के स्थानीय गांव के नाम पर है जो मध्य प्रदेश में खंडवा जिले की पुनासा तहसील में स्थित है।

बोट-क्लब, आवास सुविधा, सड़क संपर्क सुनिश्चित
राज्य पर्यटन विभाग ने इस क्षेत्र को जल पर्यटन गतिविधि के लिए उपयुक्त पाया, इसलिए इसे विकसित करने का निर्णय लिया, जिसमें उन्होंने बोट-क्लब, आवास सुविधा, सड़क संपर्क सुनिश्चित किया है।








.jpg)

