Election Results 2024 LIVE: महाराष्ट्र-झारखंड के साथ ही यूपी विधानसभा उपचुनाव का नतीजा आज… भाजपा, कांग्रेस समेत कई दलों की प्रतिष्ठा दांव पर

Election Results 2024 LIVE: महाराष्ट्र-झारखंड के साथ ही यूपी विधानसभा उपचुनाव का नतीजा आज… भाजपा, कांग्रेस समेत कई दलों की प्रतिष्ठा दांव पर

LIVE BLOG

Up to date: Sat, 23 Nov 2024 07:30:47 AM (IST)

Revealed: Sat, 23 Nov 2024 07:08:39 AM (IST)

दोनों राज्यों के परिणाम राष्ट्रीय राजनीति पर असर डालेंगे।

HIGHLIGHTS

  • महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीट, जीत के लिए चाहिए 145
  • झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीट है, सरकार के लिए चाहिए 41
  • उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर कराया गया था उपचुनाव

इलेक्शन डेस्क, इंदौर (Meeting Election Results 2024)। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव के लिए शनिवार को नतीजे का दिन है। इन सभी चुनावों में भाजपा और कांग्रेस समेत समाजवादी पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसे क्षेत्रीय दलों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।

वहीं महाराष्ट्र में तो सियासी घमासान और भी पेचीदा है। यहां एक तरफ महायुति है जिसमें भाजपा के साथ ही शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) है, तो दूसरी तरफ महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस के साथ उद्धव शिवसेना गुट और एनसीपी शरद चंद्र पवार गुट है। महाराष्ट्र का चुनाव परिणाम तय करेगा कि जनता की नजर में असली शिवसेना कौन है और असली एनसीपी कौन है?

वहीं यूपी में कांग्रेस ने उपचुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारते हुए सपा प्रत्याशियों का समर्थन किया। लोकसभा चुनाव में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं आने के बाद भाजपा को यहां बड़ी उम्मीद है।

यहां पढ़िए महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम के साथ ही उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों का हर अपडेट।

LIVE Vidhan Sabha chunav end result 2024 of jharkhand maharashtra Uttar Pradesh verify seats and candidate clever winner loser listing in hindi

23 November 2024

23 November 20247 : 30 : 47 AM

UP Vidhan Sabha Upchunav Parinam 2024: यूपी में मतगणना से पहले अखिलेश का एक्स पोस्ट

 उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा उपचुनाव पर मतगणना से पहले अखिलेश यादव एक्स पर पोस्ट किया। 

23 November 20247 : 28 : 03 AM

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024: झारखंड विधानसभा का गणित

  • कुल सीट: 81
  • बहुमत: 41

अभी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में इंडी गठबंधन की सरकार है। कांग्रेस सरकार का हिस्सा है। भाजपा मुख्य विपक्षी दल है। 

naidunia_image

23 November 20247 : 16 : 40 AM

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024: सत्ता का समीकरण

  • कुल सीट: 288
  • बहुमत: 145

अभी महायुति यानी भाजपा, शिंदे शिवसेना और अजित पवार एनसीपी की सरकार है।

naidunia_image

23 November 20247 : 14 : 49 AM

Maharashtra Jharkhand End result 2024: पहले रुझान का इंतजार

 महाराष्ट्र और झारखंड के पहले रुझान पर देश की नजर रहेगी। 8 बजे मतगणना शुरू होने के तत्काल बाद पहला रुझान सामने आ जाएगा।