Election Results 2024 LIVE: महाराष्ट्र-झारखंड के साथ ही यूपी विधानसभा उपचुनाव का नतीजा आज… भाजपा, कांग्रेस समेत कई दलों की प्रतिष्ठा दांव पर

Election Results 2024 LIVE: महाराष्ट्र-झारखंड के साथ ही यूपी विधानसभा उपचुनाव का नतीजा आज… भाजपा, कांग्रेस समेत कई दलों की प्रतिष्ठा दांव पर

LIVE BLOG

Up to date: Sat, 23 Nov 2024 07:04:58 AM (IST)

Revealed: Sat, 23 Nov 2024 06:59:41 AM (IST)

दोनों राज्यों के परिणाम राष्ट्रीय राजनीति पर असर डालेंगे।

HIGHLIGHTS

  • महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीट, जीत के लिए चाहिए 145
  • झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीट है, सरकार के लिए चाहिए 41
  • उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर कराया गया था उपचुनाव

इलेक्शन डेस्क, इंदौर (Meeting Election Results 2024)। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव के लिए शनिवार को नतीजे का दिन है। इन सभी चुनावों में भाजपा और कांग्रेस समेत समाजवादी पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसे क्षेत्रीय दलों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।

वहीं महाराष्ट्र में तो सियासी घमासान और भी पेचीदा है। यहां एक तरफ महायुति है जिसमें भाजपा के साथ ही शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) है, तो दूसरी तरफ महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस के साथ उद्धव शिवसेना गुट और एनसीपी शरद चंद्र पवार गुट है। महाराष्ट्र का चुनाव परिणाम तय करेगा कि जनता की नजर में असली शिवसेना कौन है और असली एनसीपी कौन है?

वहीं यूपी में कांग्रेस ने उपचुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारते हुए सपा प्रत्याशियों का समर्थन किया। लोकसभा चुनाव में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं आने के बाद भाजपा को यहां बड़ी उम्मीद है।

यहां पढ़िए महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम के साथ ही उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों का हर अपडेट।

LIVE Vidhan Sabha chunav outcome 2024 of jharkhand maharashtra Uttar Pradesh examine seats and candidate sensible winner loser listing in hindi

23 November 2024

23 November 20247 : 02 : 38 AM

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024: कितनी बजे शुरू होगी मतगणना

 सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना। सबसे पहले डाक मत पत्रों का गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम खुलेगी।