23 नवंबर 2024 का दिन राशियों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कुछ राशियों के जातक यात्रा, भूमि खरीदारी और व्यापार में निवेश कर सकते हैं, जबकि कुछ को पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा।
By Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 23 Nov 2024 06:29:00 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 23 Nov 2024 06:29:42 AM (IST)
- कुछ राशि के जातक भूमि खरीद सकते हैं।
- कुछ राशि के जातक निवेश सोचकर करें।
- कुछ को को स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
धर्म डेस्क, इंदौर। आज का दिन सभी राशियों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कुछ राशियों के जातक भूमि खरीदारी कर सकते हैं। कुछ लोग व्यापार या शेयर मार्केट में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। आइए जानते हैं 23 नवंबर का राशिफल किसके लिए कैसा रहेगा।
आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन आपको कोई लंबी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। यात्रा करते समय वाहन का उपयोग बहुत संभलकर करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है।
आज का दिन काफी व्यस्त और भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। परिवार से दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
(*23*)मिथुन राशि (Gemini)
आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी परिचित से वाद-विवाद बढ़ सकता है। व्यापार में घाटा हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर किसी बड़े निवेश का निर्णय लें। परिवार से आपको पूरा समर्थन मिलेगा।
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और व्यापार में सफलता प्राप्त हो सकती है। यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने के आसार हैं। मौसमी बीमारियां आपको घेर सकती हैं।
(*23*)सिंह राशि (Leo)
आज का दिन किसी विवाद में फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं। लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है, लेकिन वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद हो सकते हैं और व्यापार में नुकसान हो सकता है।
(*23*)कन्या राशि (Virgo)
आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी अज्ञात भय का असर आपके मन पर हो सकता है। परिवार में किसी प्रियजन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे चिंता रहेगी। व्यापार में नुकसान हो सकता है। परिवार का माहौल भी आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगा।
आज आपको पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। पुराना कोई विवाद फिर से उभर सकता है, जिससे तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में कोई नया निर्णय लेने से पहले सोच विचार कर लें।
(*23*)वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आप अपने किसी प्रियजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। व्यापार में पार्टनर का सहयोग मिलेगा और कोई बड़ा काम आज शुरू कर सकते हैं।
(*23*)धनु राशि (Sagittarius)
आज मानसिक तनाव हो सकता है। किसी अपने के स्वास्थ्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। परिवार में कोई आकस्मिक घटना घट सकती है, जिससे घर का माहौल प्रभावित हो सकता है।
(*23*)मकर राशि (Capricorn)
आज आपके लिए शुभ दिन रहेगा। आप नया वाहन खरीद सकते हैं और स्वास्थ्य में भी लाभ महसूस करेंगे। व्यापार में मित्रों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है।
(*23*)कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे और सफलता का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि मौसम बदलने से स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है और कोई रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है।
(*23*)मीन राशि (Pisces)
आज आपको जिस कार्य के लिए मेहनत की है, वह कार्य बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में परेशानियां उत्पन्न कर सकते हैं। सहयोगियों से कुछ विवाद हो सकता है और व्यापार में गिरावट महसूस होगी।



.jpg)

