rashmika mandanna and rakshit shetty old engagement video went viral | रश्मिका मंदाना की सगाई का पुराना वीडियो हुआ वायरल: 8 साल पहले 13 साल बड़े को-स्टार से हुई थी सगाई, एक साल में टूट गया था रिश्ता

rashmika mandanna and rakshit shetty old engagement video went viral | रश्मिका मंदाना की सगाई का पुराना वीडियो हुआ वायरल: 8 साल पहले 13 साल बड़े को-स्टार से हुई थी सगाई, एक साल में टूट गया था रिश्ता

3 मिनट पहले

  • (*13*)
  • कॉपी लिंक

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना का एक पुराना वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रश्मिका सगाई करती नजर आ रही हैं। दरअसल, यह वीडियो 8 साल पुराना है। इस वीडियो में एक्ट्रेस रक्षित शेट्टी से सगाई करती दिख रही हैं। सगाई के बाद दोनों अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।

पहली फिल्म के को-स्टार से की थी सगाई

रश्मिका ने साल 2016 में रक्षित शेट्टी के साथ कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों ने डेट करना शुरु कर दिया था और 3 जुलाई 2017 को दोनों ने सगाई कर ली थी। सगाई के वक्त रश्मिका केवल 21 साल की थीं और रक्षित शेट्टी 34 साल के थे। दोनों की उम्र के बीच करीब 13 साल का गैप था।

रश्मिका और रक्षित की सगाई की फोटो

रश्मिका और रक्षित की सगाई की फोटो

साल 2018 में टूट गया था रिश्ता

रश्मिका और रक्षित का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला। सगाई के एक साल बाद सितंबर 2018 में दोनों की सगाई टूट गई। रिश्ता टूटने के पीछे की वजह को लेकर दोनों ने कभी कुछ नहीं बताया।

(*8*)अंगूठी फ्लॉन्ट करते रश्मिका और रक्षित

अंगूठी फ्लॉन्ट करते रश्मिका और रक्षित

अब भी टच में हैं हम दोनों- रक्षित

रश्मिका और रक्षित का रिश्ता खत्म हो चुका है लेकिन अब भी दोनों एक दूसरे से टच में हैं। एक बार रक्षित ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा था, ‘मैं और रश्मिका कभी-कभी एक-दूसरे को मेसेज कर लेते हैं। जब भी हम दोनों की कोई फिल्म रिलीज होती है तो हम एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।’

फिल्म पुष्पा-2 में अल्लू अर्जुन के साथ आएंगी नजर

फिल्म पुष्पा-2 में अल्लू अर्जुन के साथ आएंगी नजर

पुष्पा-2 में नजर आएंगी रश्मिका

रश्मिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म पुष्पा 2: द रूल 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में एक्ट्रेस एक बार फिर से श्रीवल्ली की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। रश्मिका का नाम साउथ स्टार विजय देवरकोंडा के साथ लंबे समय से जुड़ रहा है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है।

कौन हैं रक्षित शेट्टी ?

रक्षित शेट्टी एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं, उनकी फिल्म ‘रिचर्ड एंथनी: लॉर्ड ऑफ द सी’ 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वह लीड एक्टर हैं और उन्होंने इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। वहीं, साल 2022 में रक्षित शेट्टी को ‘777 चार्ली’ फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।

खबरें और भी हैं…