राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दौरान हरियाणा और केरल की अंडर-14 बालिका टीमों के बीच तकनीकी विवाद के चलते मारपीट हो गई। इस झगड़े में केरल की एक खिलाड़ी को चोटें आईं, जिसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना पर स्थानीय केरलम समाज ने नाराजगी जताई है।
By Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Thu, 21 Nov 2024 06:44:20 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 21 Nov 2024 06:44:20 PM (IST)
राजनांदगांव। दिग्विजय स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को अंडर-14 बालिका वर्ग के मैच के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। हरियाणा और केरल की टीमों के बीच खेला जा रहा मुकाबला तकनीकी विवाद के चलते झगड़े में बदल गया, जो मारपीट तक जा पहुंचा।
घटना के दौरान केरल की एक खिलाड़ी को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल खिलाड़ी की स्थिति जानने के लिए टीम के मैनेजर, कोच और अन्य खिलाड़ी भी अस्पताल पहुंचे।
क्या था विवाद?
मैच के दौरान एक तकनीकी निर्णय को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने में देर कर दी, जिससे मामला और बिगड़ गया।
केरलम समाज ने जताई नाराजगी
घटना के बाद स्थानीय केरलम समाज के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल खिलाड़ी का हालचाल जाना। उन्होंने इस घटना को दुखद और शर्मनाक करार दिया।



.jpg)

