मुख्यमंत्री साय ने पूछा, 'घर आने पर चापड़ा चटनी खिलाएंगे'... जवान की मां ने दिया दिल छूने वाला जवाब

मुख्यमंत्री साय ने पूछा, ‘घर आने पर चापड़ा चटनी खिलाएंगे’… जवान की मां ने दिया दिल छूने वाला जवाब

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर जिले के सेडवा स्थित सीआरपीएफ के बस्तरिया बटालियन में रात्रि विश्राम कर लौटने के दौरान कैंप में जवानों से विदा लेते समय बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका दुग्गा से उसका हाल-चाल पूछा। बातचीत के बीच मुख्यमंत्री ने उसके परिजनों से बात करने की इच्छा जताई।

By Parag Mishra

Publish Date: Thu, 21 Nov 2024 10:29:34 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Nov 2024 03:13:32 PM (IST)

सीआरपीएफ़ बस्तरिया बटालियन की जवान से मिले मुख्यमंत्री साय।

HighLights

  1. सीएम विष्‍णुदेव साय ने बस्तरिया बटालियन जवानों से मुलाकात की।
  2. सीएम ने जवान प्रमिका की मां से मोबाइल पर की बात, पूछा हाल-चाल।
  3. मुख्यमंत्री की सादगी और अपनापन ने सभी जवानों का दिल जीत लिया।

ज्य ब्यूरो, नईदुनिया रायपुर। आपकी बेटी यहां बहुत अच्छे से रह रही है और देश सेवा में लगी हुई है। अभी आपकी बेटी से मिला हूं… मैं जब भी नारायणपुर आऊंगा तब आप सभी से मुलाकात करूंगा। जवानों और किसानों से ही धान का कटोरा सुरक्षित और समृद्ध है। जवान और किसान हमारे देश के दो मजबूत स्तंभ हैं और जय जवान-जय किसान का भाव हम सभी के हृदय में है। एक ओर जहां जवान देश की सुरक्षा में डटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर अन्नदाता किसान हैं, जो हमारी अन्न की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली रवाना होने से पूर्व ने यह बातचीत बस्तर जिले के सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका दुग्गा की मां से की। पूरी बातचीत के दौरान ऐसा लग रहा था, मानों घर से दूर कोई अपना उनकी बेटी से मिला और इसकी खबर उन्हें दे रहा हो।naidunia_image

मुख्यमंत्री ने जवानों के परिजनों से की बात

मुख्यमंत्री साय ने बस्तर जिले के सेडवा स्थित सीआरपीएफ के बस्तरिया बटालियन में रात्रि विश्राम कर बुधवार सुबह लौटने के दौरान कैंप में जवानों से विदा लेते समय बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका दुग्गा से उसका हाल-चाल पूछा। बातचीत के बीच मुख्यमंत्री ने उसके परिजनों से बात करने की इच्छा जताई। इस पर प्रमिका ने मोबाइल से अपनी मां मोतीबाई को फोन लगाया और मुख्यमंत्री से बात कराई।

मुख्यमंत्री ने मोबाइल पर बात करते हुए प्रमिका की मां से घर के सभी सदस्यों का हाल-चाल जाना और सभी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान मोती बाई से उनके घर आने पर चापड़ा चटनी खिलाने की बात पूछी, तो उन्होंने मुख्यमंत्री से सहज भाव से कहा कि आपको चापड़ा चटनी जरूर खिलाऊंगी। मुख्यमंत्री ने प्रमिका की मां को प्रणाम करते हुए बातचीत को समाप्त किया। उनकी सादगी, व्यवहार और अपनेपन ने सभी जवानों का दिल जीत लिया।