Jharkhand Exit Poll Outcomes: एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया, महाराष्ट्र में NDA को पूर्ण बहुमत

Jharkhand Exit Poll Outcomes: एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया, महाराष्ट्र में NDA को पूर्ण बहुमत

महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएंगे। दोनों राज्यों में महायुति- महाविकास अघाड़ी (महाराष्ट्र) और आईएनडीआईए- एनडीए (झारखंड) के बीच कड़ी टक्कर है। एग्जिट पोल से संकेत मिलेंगे कि किसके हाथ होगी जीत।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 20 Nov 2024 06:45:58 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Nov 2024 06:45:58 PM (IST)

एग्जिट पोल शाम साढ़े छह बजे से प्रसारित किए जाएंगे। (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. महाराष्ट्र में 288 सीटों पर एक चरण में मतदान।
  2. झारखंड में 81 सीटों पर दो चरणों में मतदान।
  3. झारखंड में INDIA व NDA के बीच टक्कर है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Maharastra Exit Poll Outcomes Stay: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों का फैसला अब ईवीएम में बंद है। महाराष्ट्र में 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ, जबकि झारखंड में 81 सीटों पर दो चरणों में वोट डाले गए। अब सभी की निगाहें 20 नवंबर को आने वाले एग्जिट पोल के नतीजों पर टिकी हैं, जो यह संकेत देंगे कि इन दोनों राज्यों में किसके पक्ष में पलड़ा भारी पड़ेगा।

महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच टक्कर

महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजीत पवार गुट) के महायुति गठबंधन ने महाविकास अघाड़ी (आईएनडीआईए) के खिलाफ अपनी ताकत लगाई है, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) और एनसीपी (शरद पवार गुट) शामिल हैं। दोनों ही गठबंधन एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव में जोरदार प्रचार अभियान चलाया।

झारखंड में आईएनडीआईए और एनडीए के बीच संघर्ष

झारखंड में भी आईएनडीआईए और एनडीए के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। आईएनडीआईए में जेएमएम, कांग्रेस और राजद साथ हैं, जबकि एनडीए में भाजपा, आजसू, जेडीयू और लोजपा शामिल हैं। चुनावी परिणाम दोनों राज्यों में सत्ता के समीकरण को पूरी तरह से बदल सकते हैं।

खबर को अपडेट किया जा रहा है….