पाकिस्तान में इस साल 653 आतंकी हमले हुए हैं, जिनमें 1000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इसी महीने 9 नवंबर को क्वेटा में रेलवे स्टेशन पर भी आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 24 लोग मारे गए थे। यह हमला भी सैनिकों को निशाना बनाकर किया गया था।
By Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 20 Nov 2024 03:46:33 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 20 Nov 2024 03:48:24 PM (IST)
HighLights
- खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सेना को बनाया गया निशाना
- हाफिज गुल बहादुर समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली
- 2022 से अब तक ऐसे हमलों में 900 सैनिक मारे गए
एजेंसी, इस्लामाबाद (Terror Assault on Pakistan)। पाकिस्तान में बुधवार को एक और आतंकी हमला हुआ। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में विस्फोटक से लदे वाहन में विस्फोट से 11 सैनिकों की मौत हो गई। कई जख्मी हैं। मृतकों की संख्या कहीं-कहीं 17 बताई गई है।
पाकिस्तानी तालिबान से अलग हुए गुट हाफिज गुल बहादुर समूह ने इसकी जिम्मेदारी ली है। बता दें, पाकिस्तान में अगले साल फरवरी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। इससे पहले एक के बाद एक आतंकी हमलों के कारण भारत के अलावा अन्य टीमें भी आने से इनकार कर सकती हैं।
खबर अपडेट हो रही है।



.jpg)

