उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच, भाजपा और समाजवादी पार्टी ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं मैनपुरी के करहल में दलित युवती के साथ रेप और हत्या का मामला सामने आने के बाद सियासत चरम पर है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 20 Nov 2024 01:42:10 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 20 Nov 2024 01:44:12 PM (IST)
एजेंसी/ब्यूरो, मैनपुरी (UP By Election)। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के करहल में दलित समाज की युवती को केवल इसलिए मौत के घाट उतार दिया गया, क्योंकि उसने समाजवादी पार्टी को वोट देने से इनकार कर दिया। युवती का गल घोंटने से पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया।
उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के दौरान यह मामला सामने आया, जिसके बाद सियासी भूचाल मच गया है। खास बात यह है कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो समाजवादी पार्टी के नेता हैं।
खबर अपडेट हो रही है…





