खेत में फसल बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए आरोपितों ने किसान पर गैती और टांगी के पासा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों के विरुद्ध हत्या का प्रयास का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के करडेगा चौकी क्षेत्र की है।
By Yogeshwar Sharma
Publish Date: Tue, 19 Nov 2024 07:19:33 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 19 Nov 2024 07:19:33 PM (IST)
नईदुनिया न्यूज,जशपुरनगर: खेत में फसल बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए आरोपितों ने किसान पर गैती और टांगी के पासा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों के विरुद्ध हत्या का प्रयास का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के करडेगा चौकी क्षेत्र की है।
चौकी प्रभारी उमेश प्रभाकर ने बताया कि 10 नवंबर को रमेशचंद्र यादव और उसकी पत्नी खेत से धान काट कर उसे सिर में लेकर अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपित बुलेश्वर यादव जो घायल का भतीजा है,खेत में बोए हुए चना के पौधे को रौंदने का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगा। विवाद के बाद घायल रामचंद्र और उसकी पत्नी कमला यादव आलू के खेत की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान रामचंद्र का बड़ा भाई जोधन यादव,भतीजा बालेश्वर खेत में आ गए और खेत में बोए हुए चने की फसल को रौंदने का आरोप लगाते हुए विवाद करना शुरू कर दिया। विवाद के दौरान बुलेश्वर यादव ने टांगी से और जोधन ने गैती से रामचंद्र पर हमला कर दिया। गंभीर चोट आने से घायल हो कर रामचंद्र जमीन पर गिर गया। इस पर दोनों आरोपितों ने गला घोंट कर घायल को मारने का प्रयास किया।
मौके पर मौजूद पत्नी के शोर मचाने पर आरोपित घायल रामचंद्र को छोड़कर फरार हो गए। आहत की पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित बुलेश्वर यादव, जोधन यादव और कमला यादव के विरुद्ध धारा 296,351,3 (5) के अंर्तगत अपराध पंजीबद्ध करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।



.jpg)

