कोरबा के छुरीकला में राजस्व विभाग ने जब्त किया 15 क्विंटल धान

विकासखण्ड पाली के हरदीबाजार अंतर्गत ग्राम उतरदा में शासकीय भूमि में कब्जाधारी हेमसिंह पटेल द्वारा खसरा नंबर 1450 रकबा 0.95 एकड़ में कब्जा कर लगाए गए धान के फसल को राजस्व विभाग की टीम द्वारा जब्त किया गया है। जिससे इस रकबे में लगे धान का धान खरीदी केंद्रों में पंजीकृत किसान के खाते से विक्रय ना हो पाए।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Tue, 19 Nov 2024 12:19:27 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 19 Nov 2024 12:19:27 AM (IST)

(*15*)

(*15*)

HighLights

  1. देवलापाठ, उतरदा में राजस्व जमीन में कब्जा
  2. बेजा कब्जा खेती करने वालों की फसल की गई जब्त
  3. बिचौलियों, कोचियों पर निगरानी रखा जा रहा है।

(*15*)

नईदुनिया न्यूज, कोरबा : जिले के धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्य किया का रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समितियों में विक्रय हेतु आने वाले धान की मानिटरिंग की जा रही है। सरकारी जमीन में अतिक्रमण कर खेती करने वालों के विरुद्ध निरंतर जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। राजस्व, पुलिस एवं धान खरीदी से सम्बंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा संवेदनशील धान खरीदी केंद्रों एवं बिचौलियों, कोचियों पर विशेष निगरानी रखा जा रहा है।

(*15*)

साथ ही अवैध धान के आवागमन पर रोक लगाने के लिए गोदामों का भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कटघोरा के छुरीकला में सुभाष जोशी के स्टोर्स से 15 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। कटघोरा अतिरिक्त तहसीलदार भूषण कुमार मंडावी सहित राजस्व विभाग की टीम द्वारा गोदाम में स्टाक वेरीफिकेशन के दौरान 15 क्विंटल अवैध धान भंडारित पाया गया जिसे टीम द्वारा जब्ती की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार कोरबा के बरपाली तहसील अंतर्गत ग्राम देवलापाठ में राजस्व जमीन में कब्जा कर धान का फसल लेने वाले गोविंद राम, पंच राम बरेठ, रामनिवास बहोरिक के लगभग 1.5 एकड़ भूमि मे लगाए गए फसल को जब्त किया गया।

(*15*)

चारागाह जमीन व खेल मैदान में कब्जा, नहीं हो रही कार्रवाई

नईदुनिया न्यूज, छुरीकला : नगर क्षेत्र की अधिकांश सरकारी जमीन घास जमीन और बडे झांड के जंगल के जमीन तथा सरकारी भवन को अवैध कब्जा किया जा रहा है। इसकी शिकायत जिला प्रशासन के अधिकारियों से की गई, पर अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की जांच नहीं की जा रही है। इससे अवैध कब्जा करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र के चारों ओर सरकारी जमीन और बडे झांड के जंगल के साथ खुला मैदान था, जिसमें जानवरों के चारगाह भी शामिल था। उसे कब्जा कर खरीदी बिक्री कर भवन बनाए जा रहे है। जानवरों के चारागाह जमीन को भी जमीन दलालों के माध्यम से कब्जा कर बिक्री किया जा चुका है। इसके अलावा कृषि विस्तार अधिकारी के सरकारी भवन को भी कब्जा किया गया है। हाईस्कूल मैदान में कब्जा कर मकान बनाया गया है। कुछ शासकीय जमीन के पटटे खरीद कर लंबा चौडा कब्जा किया गया। जमीन व सरकारी भवन कब्जे को मुक्त कराने को लेकर पार्षदों ने कई बार जिला प्रशासन अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार को पत्र लिखा, पर अधिकारियों ने शिकायत को ठंडे बस्ते मे डाल दिया। जिला प्रशासन द्वारा साप्ताहिक बैठक में अवैध कब्जा हटाने को लेकर सबंधित अधिकारी को बार निदेशित किए जाने के उपरांत भी राजस्व अधिकारी अब तक कोई बडी कार्रवाई नहीं की गई और नहीं अभियान चलाया गया। इससे अवैध कब्जा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।

(*15*)(*15*)