Margashirsha Amavasya 2024: शिवलिंग पर हल्दी सहित ये पांच चीजें करें अर्पित, घर में आएगी सुख समृद्धि
मार्गशीर्ष अमावस्या 1 दिसंबर 2024 को है, जिसमें पितृदोष से मुक्ति और भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें चढ़ाने से भक्तों को सुख, समृद्धि और आशीर्वाद प्राप्त होता है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 18 Nov 2024 04:23:37 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 18 Nov 2024 04:23:37 PM (IST)
धर्म डेस्क, इंदौर। सनातन धर्म में मार्गशीर्ष अमावस्या का बहुत महत्व है। यह 1 दिसंबर 2024 दिन रविवार को पड़ रही है। इस दिन पितरों की पूजा और भगवान शिव की उपासना का महत्व बताया है। किसी व्यक्ति की कुंडली में पितृदोष है, तो इस दिन पितरों का तर्पण करने से शुभ परिणाम मिलते हैं।
धार्मिक मान्यता की मानें तो मार्गशीर्ष अमावस्या पर पितृगण अपने परिवार को सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं। इस दिन श्रद्धा के साथ भगवान शिव की उपासना करने से भक्तों को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
.jpg)
आइए जानते हैं इस खास दिन पर शिवलिंग पर कौन सी चीजें चढ़ाने से क्या लाभ मिलता है:
शहद चढ़ाएं
मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से भगवान शिव खुश होते हैं। ऐसे में आपको मनचाहा फल प्राप्त होता है। शहद अर्पित करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। यह उपाय विशेष रूप से पारिवारिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए किया जाता है।
हल्दी चढ़ाएं
हल्दी का महत्व हिंदू धर्म में बहुत है। आपने जीवन में विफल हैं, तो शिवलिंग पर हल्दी चढ़ाएं। आपके सारे बिगड़े काम बनने लगेंगे। यह आपको ग्रह दोषों से मुक्ति देगा। यह उपाय उन लोगों को करना चाहिए, जो ग्रह की विपरीत स्थिति की वजह से परेशान हैं।
दूध चढ़ाएं
मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत हो जाती है, जिससे मानसिक परेशानियां व चिंताएं दूर हो जाती हैं। इस उपाय को करते वक्त “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप अवश्य करें।
दही चढ़ाएं
धन व समृद्धि की प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर दही जरूर चढ़ाना चाहिए। इसको दांपत्य जीवन में सुख व संतान प्राप्ति के लिए भी कर सकते हैं। दही चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होत हैं, जिससे जीवन में खुशियां और सुख-शांति आती है।
गन्ने का रस चढ़ाएं
शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याएं दूर होती हैं, जिससे सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती हैं। घर में खुशियां आती हैं।
डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

