सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में बाघिन ने चार माह के कमजोर शावक को छोड़ा, जंगल में मिला शव

पेंच टाइगर रिजर्व के अरी बफर वन परिक्षेत्र अंतर्गत मगरकठा बीट के कक्ष क्र. आरएफ 188 गेडीघाट जंगल में कमजोर बाघ शावक का शव मिला। वन अधिकारियों को अनुमान है कि शावक का पेट खाली पाया था, जो कुछ दिनों से भूखा था। बाघ शावक के शव से मात्र 10 मीटर की दूरी पर शिकार किए गए गाय के अवशेष मिले हैं।

By Sanjay Agrawal

Publish Date: Mon, 18 Nov 2024 12:14:50 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Nov 2024 12:14:50 PM (IST)

मौके में मिला शावक का शव। सौजन्य पेंच प्रबंधन

HighLights

  1. अनुमान है, जिसकी मौत 8 से 10 घंटे पहले हुई होगी।
  2. विटनरी विश्वविद्यालय जबलपुर में कराया पोस्टमार्टम।
  3. वन्यप्राणी चिकित्सक ने शव की गहनता से जांच की।

नईदुनिया, सिवनी (Seoni Information)। पेंच टाइगर रिजर्व के अरी बफर वन परिक्षेत्र अंतर्गत मगरकठा बीट के कक्ष क्र. आरएफ 188 गेडीघाट जंगल में चार माह के एक बाघ शावक का शव रविवार सुबह गश्ती के दौरान वन अमले को मिला है।

naidunia_image

कोई भी संदिग्ध परिस्थितियां वन अमले को नहीं मिली

वन अधिकरियों ने बताया कि मैदानी अमले द्वारा जंगल में लगाए गए कैमरों में बाघिन और उसके दो शावक के फोटो कैद हुई थी। इसलिए कमजोर बाघ शावक की भूखा होने से मौत होने का अनुमान है। डाग स्क्वायड व पैदल गश्ती में जंगल में कोई भी संदिग्ध परिस्थितियां वन अमले को नहीं मिली।

naidunia_image

शव को आईस बाक्स में रखकर जबलपुर भेजा गया

सूक्ष्म परीक्षण व पोस्ट मार्टम के लिए शावक शव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक से अनुमति प्राप्त कर शव को आईस बाक्स में रखकर नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर भेजा गया है।

naidunia_image

कैमरा ट्रेप में दिखे थे बाघिन, दो शावक

  • बाघ के शावक का पेट काफी पिचका था, जो कुछ दिनों से भूखा था।
  • शावक के शव से लगभग 10 मीटर दूर गाय के अवशेष पाए गए हैं।
  • मौके पर लगे कैमरा ट्रैप में बाघिन व दो शावकों की फोटो कैद हुई है।
  • जंगल में किसी भी तरह के अपराध के साक्ष्य नहीं पाए गए हैं।
  • गाय के गारे में मक्खियों व अन्य सूक्ष्म जीव मिलने की पुष्टि हुई है।

naidunia_image

वन कर्मियों ने पूरे क्षेत्र में सूक्ष्म से निरीक्षण किया

सूचना पर मौके पर पहुंचे पेंच टाइगर रिजर्व क्षेत्र संचालक, उपसंचालक, वरिष्ठ वन्यप्राणी चिकित्सक के अलावा डाग स्क्वायड दल व वन कर्मियों ने पूरे क्षेत्र में सूक्ष्म से निरीक्षण किया।

बाघ शावक को मां ने कमजोर होने के कारण छोड़ दिया होगा

पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने बताई काई बातें। बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बाघ शावक को मां ने कमजोर होने के कारण छोड़ दिया होगा।

naidunia_image

पोषण ज्यादा अच्छे से करने की दृष्टि से कमजोर शावक को अकेला छोड़ देते हैं

वरिष्ठ वन्य प्राणी चिकित्सक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि बाघों व अन्य बड़ी बिल्लियों में यह सामान्य व्यवहार है। जब वह किसी शावक को कमजोर पाते हैं, तो अन्य शावकों को स्वस्थ रखने व उनका भरण पोषण ज्यादा अच्छे से करने की दृष्टि से कमजोर शावक को अकेला छोड़ देते हैं। खाली पेट होने के अलावा शावक में कोई और चिह्न नहीं पाए गए हैं।