Road Accident: माता-पिता से मिलने मुंबई से आए इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत
भोपाल में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है बीती रात होनहार इंजीनियर की सड़क हादसे में जान चली गई। वह मुंबई से अपने स्वजनों से मिलने आया था। पुलिस अब उस अज्ञात वाहन चालक की तालाश कर रही है, जिसके कारण आनंद को जान से हाथ धोना पड़ा था।
By Anand dubey
Publish Date: Mon, 18 Nov 2024 10:49:13 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 18 Nov 2024 10:49:13 AM (IST)
HighLights
- आनंद मुंबई में टीसीएस कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर था।
- शुक्रवार को अपने माता-पिता से मिलने मुंबई से आया था।
- करोंद में रहने वाले भाई से मिलने के लिए बाइक से निकला था।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। निशातपुरा थाना इलाके में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह मुंबई में टीसीएस कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर था। वह शुक्रवार को ही अपने माता-पिता से मिलने मुंबई से बैरसिया स्थित अपने घर आया था। परिवार से मिलने के बाद वह शुक्रवार रात को करोंद में रहने वाले अपने भाई से मिलने के लिए बाइक से निकला था।
निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय आनंद पुत्र पूरन सिंह राजपूत लंगरपुर बैरसिया का रहने वाला था। भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद छह माह पहले ही मुंबई में टीसीएस कंपनी में उसकी नौकरी लगी थी। शुक्रवार रात आनंद करोंद में रहने वाले अपने भाई अरविंद के पास जाने का कहकर गांव से निकला था।

शनिवार भोर लगभग साढ़े तीन बजे पूरनसिंह को फोन पर उनके बेटे आनंद के सड़क हादसे में बुरी तरह घायल होने की सूचना मिली। उसे जेल रोड स्थित कंफर्ट लास ग्रीन कालोनी के सामने किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। वह घर बड़ा बेटा था।
परिवार में माता-पिता के अलावा उसका छोटा भाई अरविंद एवं एक छोटी बहन है। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से दुर्घटना की वजह का पता लगा रही है।

