दरवाजा खोलते ही घर में घुसी नशे में चूर अनजान युवती, बेड पर लेटकर कपड़े उतारने लगी
इंदौर शहर के संविद नगर में नशे में चूर एक युवती ने शनिवार रात तीन बजे जमकर हंगामा किया। उसने यहां कई घरों के दरवाजे खटखटाए और अंदर घुसकर अभद्रता करने लगी। वो इस कदर नशे में थी कि एक घर में घुसकर बेड पर सो गई और वहीं कपड़े भी उतारने लगी।
By Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 18 Nov 2024 10:03:12 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 18 Nov 2024 10:09:04 AM (IST)
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर(Indore Information)। संविद नगर में शनिवार रात एक युवती ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं से हाथापाई और बाइक सवारों के साथ अभद्रता की। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन महिला बल नहीं होने से असहाय खड़े रहे। घटना रात करीब तीन बजे की है।
जींस-टीशर्ट पहनी इस युवती ने सबसे पहले मूलचंद कौशल के घर दस्तक दी। दरवाजा खोलते ही जबरन अंदर घुसने लगी। इसके बाद विमला खरे के घर में घुस गई और उनके बेटे को पकड़ लिया।
पलंग पर सो गई
युवती को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह पलंग पर सो गई। लोगों ने एक-दूसरे को कॉल कर महिलाओं को एकत्र किया। जैसे-तैसे उसे बाहर निकाला, युवती ने समझाने वाली महिलाओं से मारपीट करना शुरू कर दी।
कपड़ों का भी होश नहीं था
युवती को कपड़ों का भी होश नहीं था। उसने जूते खोल दिए और कपड़े उतारने लगी। भाजपा नेता राजा कोठारी के मुताबिक तिलक नगर थाने से पुलिसकर्मियों को बुलाया, लेकिन उन्होंने कहा कि महिला को नहीं पकड़ सकते। महिला बल नहीं होने से पुलिसकर्मी भी असहाय बने रहे।

