यात्रियों को महंगा पड़ा बिना टिकट यात्रा करना, भोपाल रेल मंडल ने अक्टूबर में की दो करोड़ की कमाई
भोपाल रेल मंडल ने अक्टूबर में बिना टिकट या अनाधिकृत यात्रा करने वालों से कड़ाइ करना शुरू कर दिया है। एक माह में 42 हजार अधिक मामले आना एक बड़ा आंकड़ा है। यहीं नहीं मंडल ने 2,29,57,700 रुपये भी वसूले किए है। पूरे माह रेलवे का अमला सक्रिय नजर आया है।
By vikas verma
Publish Date: Solar, 17 Nov 2024 07:39:53 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 17 Nov 2024 07:39:53 PM (IST)
HighLights
- मध्य रेल मंडल ने अनाधिकृत 42 हजार लोगों पर लगाया जुर्माना।
- बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के 21,833 मामले पकड़े गए।
- अनियमित टिकट यात्रियों के 20,396 मामले पकड़े, 98,36,625 रुपये वसूले।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल मंडल पर अक्टूबर में नियमित टिकट चेकिंग की गई। टिकट जांच के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा बिना टिकट, अनुचित टिकट एवं बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सघन जांच की गई।
भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता एवं एसीएम नवल अग्रवाल ने बताया कि टिकट जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के 21,833 मामले पकड़े गए, जिनसे किराया एवं बतौर जुर्माना 1,30,58,445 रुपये वसूल किया गया। अनियमित टिकट यात्रियों के 20,396 मामले पकड़े गए, जिनसे किराया एवं बतौर जुर्माना सहित 98,36,625 रुपये वसूल किया गया।
इसी प्रकार बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने के 315 मामले पकड़े गए, जिनसे 62,630 रुपये वसूला गया। इस प्रकार 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक की गई टिकट जांच के दौरान कुल 42,544 मामले से रेलवे ने 2,29,57,700 रुपये वसूला किया।

